{"_id":"5fb59119d8d79f726a761095","slug":"moradabad-division-hits-a-six-in-bjp-western-region-executive","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पश्चिम क्षेत्र की कार्यकारिणी में मुरादाबाद मंडल ने मारा छक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पश्चिम क्षेत्र की कार्यकारिणी में मुरादाबाद मंडल ने मारा छक्का
Thu, 19 Nov 2020 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमित मुदगल, मुरादाबाद
अमित मुदगल, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
हरिओम शर्मा
- फोटो : amar ujala
भाजपा पश्चिम क्षेत्र की कार्यकारिणी में मुरादाबाद मंडल ने छक्का मारा है। यहां के छह धुरंधरों ने इस कार्यकारिणी में जगह बनाई है। हालांकि काफी दिग्गज इस दौड़ में शामिल थे और उनके हाथ मायूसी लगी पर जिन छह लोगों के नाम सूची में आए, उनकेसमर्थकों में उत्साह है। बुधवार को भाजपा पश्चिम उप्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इस टीम में मुरादाबाद मंडल से छह लोगों को जगह मिली है।
विज्ञापन
संभल निवासी राजेश सिंघल इस कार्यसमिति में उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। राजेश पूर्व में संभल केजिलाध्यक्ष रह चुकेहैं और दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। मुरादाबाद निवासी हरिओम शर्मा को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। हरिओम मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में प्रभारी रहे और हाल ही में हुए नौगांवा उपचुनाव में उन्हें पार्टी ने सहप्रभारी बनाया था। वर्तमान में भी एमएलसी चुनाव में बिजनौर जिले के प्रभारी हैं। इसके अलावा बिजनौर से अनूप वाल्मीकि एवं हरजिंदर कौर को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। रामपुर से मोहनलाल सैनी को एवं बिजनौर से ही सुमन त्यागी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
सामान्य, ओबीसी, एससी और अल्पसंख्यक का लगाया फार्मूला
मुरादाबाद मंडल की बात करें तो यहां पार्टी आलाकमान ने सभी वर्गों को खुश करने की कोशिश की है। उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री एवं एक सदस्य यानी कुल तीन पर सामान्य जाति के लोगों को वेस्ट यूपी की टीम में जगह दी गई है। इनमें एक ब्राह्मण, एक वैश्य तथा एक त्यागी हैं। इसके अलावा एक मंत्री पर एसएसी एक सदस्य पर ओबीसी तथा एक अल्पसंख्यक पर मंत्री पद का दाव खेला गया है।
विज्ञापन
नौगांवा का रण जीता पर अमरोहा से किसी को नहीं मिली जगह
हैरत की बात यह रही कि हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा ने नौगांवा सादात का रण जीत लिया। भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान यहां से विजयी हुई पर यहां के एक भी कार्यकर्ता को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम है। मुरादाबाद मंडल से अमरोहा को छोड़कर बाकी सभी जिलों ने इस समिति में जगह बनाई है। इसी तरह से बागपत भी इस सूची से अछूता ही रह गया।
हमने सभी जिलों का समायोजन करने की पूरी कोशिश की है। अमरोहा के कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। कई बार समायोजन करने में कुछ जिले रह जाते हैं। अमरोहा पर विचार हो रहा है और यहां के कार्यकर्ताओं को भी जल्द ही अहम जिम्मेदारी देंगे। बागपत पर भी इस तरह से विचार चल रहा है।
-मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उप्र क्षेत्रीय कार्यसमिति भाजपा