{"_id":"621602cad3ece845a45c8095","slug":"moradabad-court-campus-scuffle-between-police-and-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: कचहरी में भिड़े वकील और पुलिसकर्मी, हुआ जबरदस्त हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: कचहरी में भिड़े वकील और पुलिसकर्मी, हुआ जबरदस्त हंगामा
Wed, 23 Feb 2022 03:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 23 Feb 2022 03:18 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया समेत अन्य अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं। अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विस्तार
मुरादाबाद कचहरी में बुधवार को केस डायरी से पर्चा निकालने को लेकर वकील और पुलिसकर्मी भिड़ गए।। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब एक पुलिसकर्मी ने वकील का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
फिलहाल दोनों पक्ष जिला जज की कोर्ट के सामने खड़े हैं। बताया जा रहा है कि मामला एक आरोपी की जमानत से जुड़ा है। जिसके खिलाफ कटघर थाने में जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। जिसकी तफ्तीश के बाद मुकदमा अन्य धाराओं में दर्ज कर लिया गया था।
तरमीम हुई धाराओं का पर्चा केस डायरी से निकालने को लेकर पीड़ित के वकील और पैरोकार के बीच विवाद हो गया था। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया समेत अन्य अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं। अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।