फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Consumer court orders to seal property of Congress leader's wife

मुरादाबाद: उपभोक्ता अदालत के आदेश कांग्रेस नेता की पत्नी की प्रॉपर्टी सील, 32 लाख बकाया जमा न करने पर कार्रवाई

Fri, 22 Aug 2025 03:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 03:25 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सचिन चौधरी की पत्नी के नाम पर बुद्धि विहार स्थित आराध्यम विजनेस सेंटर को बकाया न चुकाने पर उपभोक्ता अदालत के आदेश से जिला प्रशासन ने सील कर दिया। अदालत ने आराध्यम इंफ्रा बिल्डर्स लिमिटेड पर बकाया बताते हुए वसूली वारंट जारी किया था। राशि जमा न होने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट के निर्देश पर एसडीएम टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Moradabad: Consumer court orders to seal property of Congress leader's wife
एसडीएम ने सील किया कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में 35 लाख रुपये बकाया के आरोप में उपभोक्ता अदालत के आदेश पर जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता सचिन चौधरी की पत्नी आभा चौधरी के नाम पर बुद्धि विहार स्थित आराध्यम विजनेस सेंटर को सील कर दिया है। बृहस्पतिवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर राममोहन के निर्देश पर तहसील के कर्मचारी बुद्धि विहार स्थित अपार्टमेंट पर पहुंचे और नोटिस चस्पा करते हुए बिल्डिंग को सील कर दिया।

विज्ञापन


नोटिस में लिखा गया है कि सरकारी बकाया के आरोप में आराध्यम इंफ्रा बिल्डर्स लिमिटेड को सील किया जाता है। यदि सील को अग्रिम आदेश तक खोला जाता है तो उसे दंडनीय अपराध माना जाएगा। एसडीएम ने बताया जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शिवानी बनाम आराध्यम इंफ्रा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड का केस चल रहा था।
विज्ञापन


अदालत ने सुनवाई के बाद बिल्डर्स पर 35.58 लाख रुपये बकाया बताते हुए वसूली के लिए वारंट जारी किया था। प्रबंधक के घर का पता पहले मानसरोवर कॉलोनी और वर्तमान पता सुपरटेक कॉलोनी पाकबड़ा दर्शाया गया है। अदालत ने आराध्यम के प्रबंधक को चार अप्रैल 25 तक बकाया भुगतान जिला उपभोक्ता आयोग के खाते में करने का आदेश दिया था। फिर भी आराध्यम संस्था के प्रबंधक ने भुगतान नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही बेच थी दुकानें, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हुई कार्रवाई : आभा चौधरी
आराध्यम बिजनेस सेंटर बुद्धि विहार की एमडी एवं कांग्रेस नेता सचिन चौधरी की पत्नी आभा चौधरी का कहना है कि 2017 में आवास विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराने के बाद 2018 तक पूरा कॉम्प्लेक्स ग्राहकों को बेच दिया गया था। उनकी कंपनी आराध्यम इन्फ्रा बिल्डर का ऑफिस गाजियाबाद में है। सभी दुकानों की रजिस्ट्री पहले ही कर दी थी।

कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक षड्यंत्र के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर पुलिस के साथ आए थे और ग्राहकों के ऑफिस पर एक खाली पर्चा लगाकर सील किया गया है। आरोप लगाया कि ग्राहकों को धमकाया गया और गाली-गलौज भी की गई। डरा धमका कर उनके ऑफिस के सामान की सूची बनाकर कहा गया कि सभी सामानों की नीलामी होगी।

चुनाव लड़ने के बाद शुरू हुआ राजनीतिक षड्यंत्र
आभा चौधरी का तर्क है कि उनके पति सचिन चौधरी 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़े हैं। इसके बाद से ही पति के खिलाफ आए दिन कोई न कोई मुकदमा दर्ज होता है। मेरे परिवार के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है। मुझे विश्वास है यह सब ज्यादा दिन नहीं चलेगा। सरकार बदलेगी तो समय बदलेगा।

वहीं कांग्रेस नेता सचिन चौधरी का कहना है कि उन्होंने बिल्डर्स कंपनी से 2016 में त्याग पत्र दे दिया था। बुद्धि विहार स्थित आराध्यम बिजनेस सेंटर में कांग्रेस का या मेरा कोई कार्यालय भी नहीं है। मेरे परिवार को राजनीतिक द्वेष भावना के चलते परेशान किया जा रहा है। मुझे कमजोर कर डराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed