{"_id":"6649dc2898c0b0f5fa0c1fa3","slug":"moradabad-called-to-friend-s-room-and-raped-his-girlfriend-got-married-due-to-fear-of-going-to-jail-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दोस्त के कमरे में बुला प्रेमिका से दुष्कर्म, जेल जाने के डर से की शादी..अब मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दोस्त के कमरे में बुला प्रेमिका से दुष्कर्म, जेल जाने के डर से की शादी..अब मारपीट कर घर से निकाला
Sun, 19 May 2024 04:33 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 19 May 2024 04:33 PM IST
सार
युवक ने प्रेमिका को दोस्त के कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि उसने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पंचायत ने दोनों की शादी करवा दी। युवती का कहना है कि युवक ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ठाकुरद्वारा के एक मोहल्ला निवासी कोचिंग सेंटर पर पढ़ने वाली छात्रा कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उत्तराखंड के थाना कुंडा के गांव लालपुर निवासी ने अपने प्रेम जाल में उसे फंसा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने चार अप्रैल को नगर के होलिका मंदिर पर रहने वाले अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और फोटो खींच लिए।
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि इस मामले को लेकर पंचायत हुई। पंचायत ने दोनों की शादी करने का फरमान सुनाया। जिस पर आठ अप्रैल को उसकी शादी सब रजिस्टर कार्यालय में हो गई। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि 9 अप्रैल को उसने कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ उसके रिश्तेदार को भी बंद कर दिया। रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे पति ने मारपीट कर वहां से भगा दिया।
उसके पति ने कहीं शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उससे दहेज के रूप में 15 लाख रुपये की मांग कर रहा है। छात्रा का आरोप है कि उसके पति ने उसका हाथ भी जला दिया है।
उधर कोतवाली पुलिस ने छात्रा से कहा कि घटना उत्तराखंड के थाना कुंडा क्षेत्र में हुई है। इसलिए वह वहीं जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराए