{"_id":"6192589592c7782db131dd13","slug":"moradabad-bike-riding-youths-fired-in-jwellery-market-one-accused-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सराफा बाजार में बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, एक आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सराफा बाजार में बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, एक आरोपी पकड़ा
Mon, 15 Nov 2021 06:25 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:25 PM IST
सार
मझोला के जयंतीपुर शिव नगर निवासी पवन रस्तोगी ने बताया कि उनकी लक्ष्मी ज्वैलर्स नाम से ज्वैलरी की दुकान है। सोमवार दोपहर वह दुकान में बैठे थे। इसी दौरान दुकान के बाहर तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आ गए।
विज्ञापन
गोलीबारी
- फोटो : social media
विस्तार
मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर शिव नगर के सराफा बाजार में सोमवार दोपहर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक आरोपी पकड़ लिया, जबकि दो युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मझोला के जयंतीपुर शिव नगर निवासी पवन रस्तोगी ने बताया कि उनकी लक्ष्मी ज्वैलर्स नाम से ज्वैलरी की दुकान है। सोमवार दोपहर वह दुकान में बैठे थे। इसी दौरान दुकान के बाहर तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने कहा कि यहां दुकान चलानी है तो सभी सराफ को 20-20 हजार रुपये देने होंगे। अगर रुपये नहीं दिए तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। इसके बाद युवकों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। व्यापारियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो युवक मौके से भाग गए। सीओ सिविल लाइंस सागर जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन