फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Attempt to snatch child from mother, people caught the accused woman, police also surprised

अनजान ने किया कांड: मां से बच्चे को छीनने की कोशिश, लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ा, हकीकत जान पुलिस भी सन्न

Sat, 09 Nov 2024 10:26 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 10:26 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा में मानसिक रूप से बीमार महिला ने मां की गोद से बच्चे को छीनने का प्रयास किया। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। जांच के बाद पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Moradabad: Attempt to snatch child from mother, people caught the accused woman, police also surprised
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ठाकुरद्वारा में शुक्रवार को देर रात लोगों ने मां की गोद से बच्चे को छीनने का प्रयास करते एक महिला को पकड़ लिया। बाद में परिजनों ने मोहल्ले वालों की मदद से आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिला को मानसिक रूप से कमजोर मानकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बहेड़ा वाला निवासी राशिद की पत्नी साइन रात करीब आठ बजे घर पर अपने पांच वर्ष के बच्चे को गोद में लेकर बैठी थीं। तभी एक महिला घर के अंदर घुस आई और उसके बच्चे को उसकी गोद से छीनकर ले जाने लगी। शोर सुनकर परिवार के लोग आ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोपी महिला को पकड़ लिया। मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। महिला को लोगों ने बच्चा चुराने वाले गैंग का सदस्य मानकर पिटाई भी की। महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे की मां ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी महिला थाना डिलारी के गांव गकखरपुर की निवासी है। कुछ देर बाद आरोपी महिला के परिजन भी आ गए। महिला के भाई शमीम अहमद ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी बहन रशीदा है।

वह मानसिक रूप से बीमार है। उसे वे घर पर बांधकर रखते हैं। शुक्रवार को सुबह वह किसी तरह भाग निकली। तब से वे उसकी तलाश कर रहे थे। शमीम अहमद ने बताया कि उसका मुरादाबाद के एक मानसिक रोग विशेषज्ञ के यहां इलाज चल रहा है। 


कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि कि अब बच्चों की मां साइन ने लिखकर दे दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं। इसलिए वे आरोपी महिला को उसके भाई के हवाले कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed