{"_id":"65e401971aff99764709509e","slug":"moradabad-a-brick-was-hit-on-the-girl-s-head-when-she-refused-to-marry-the-lover-was-arrested-by-the-police-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: शादी से इनकार पर युवती के सिर में मारी ईंट, आशिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: शादी से इनकार पर युवती के सिर में मारी ईंट, आशिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 03 Mar 2024 10:22 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:22 AM IST
सार
मुरादाबाद में युवती के शादी से इनकार करने पर युवक नाराज हो गया। उसने युवती के सिर पर ईंट हमला कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
युवती ने युवक से शादी करने से इनकार किया तो आशिक ने युवती पर ईंट से हमला कर दिया। इस मामले में मझोला पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। मझोला के क्षेत्र नया गांव फाजलपुर निवासी युवक पड़ोस की युवती से प्यार करता है।
विज्ञापन
युवक का प्यार इतना परवान चढ़ा कि वह युवती से शादी करने की जिद करने लगा। युवती ने शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि अभी भाई की शादी होने के बाद अपनी शादी के बारे में सोचेगी। इसी बात को लेकर युवक को गुस्सा आ गया।
विज्ञापन
वह युवती को घर से भागने के लिए कह रहा था लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। गुस्से में आकर आशिक ने युवती पर ईंट से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
घायल युवती का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। घायल युवती की मां ने बताया आरोपी लक्ष्मण शराबी है। ऐसे में वह अपनी बेटी की शादी उसके साथ कैसे कर सकती है।
युवती का भी कहना है कि यदि वह उसके साथ चली गई तो घरवालों की काफी बदनामी होगी।