Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Monkey menace in Dilari; 14 injured in 12 days

Moradabad News: डिलारी में बंदरों का आतंक, 12 दिन में 14 घायल

Fri, 13 Nov 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 13 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Monkey menace in Dilari; 14 injured in 12 days
डिलारी। क्षेत्र में बंदरों के झुंड ने पिछले 12 दिन में 14 लोगों को घायल कर दिया है। बृहस्पतिवार को होंसपुरा गांव निवासी जयप्रकाश पर हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन

जयप्रकाश खेत पर खेती का कार्य कर रहे थे, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। क्षेत्र में बंदरों के लगातार हमलों से किसानों में भारी खौफ व्याप्त है। प्रशासन द्वारा इन हिंसक बंदरों को पकड़ने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस निष्क्रियता से किसान बेहद परेशान हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के आतंक से उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले 12 दिनों में कुल 14 लोग बंदरों के हमलों में घायल हुए हैं। इनमें चांदखेड़ी, पिलकपुर शिवराम, महेशपुर और मुलावन जैसे कई गांवों के निवासी शामिल हैं। महमूदपुर लाल, ढकिया, गुलड़िया और डिलारी के लोग भी इन हमलों से प्रभावित हुए हैं। अदलपुर, रहता माफ़ी और डिलरा गांवों के निवासियों को भी चोटें आई हैं। इन लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 लोग पहुंचे एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने
कांठ। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों और खूंखार बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्ते और बंदर महिलाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। इनके बढ़ते हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में घायल लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।बृहस्पतिवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 33 नए घायल एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगवाने पहुंचे। चीफ फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 64 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इनमें 33 लोगों को पहली, पांच को दूसरी, 11 को तीसरी और 15 लोगों को चौथी डोज दी गई। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही इस समस्या को लेकर देवराज सिंह, हरपाल सिंह, जाहिद हुसैन, फईम अहमद और इंतजार आहद ने आवारा कुत्तों तथा खूंखार बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। उन्होंने संबंधित विभाग से अभियान चलाकर इन पर अंकुश लगाने की मांग की, ताकि लोगों को हमलों के खतरे से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed