फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mohammad Shami has increased his beard in 21 days lockdown

21 दिन के लॉकडाउन में हसीन जहां दिखीं और 'हसीन' तो शमी का दिखा कुछ ऐसा लुक

Sun, 12 Apr 2020 11:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Apr 2020 11:21 PM IST
सार

-21 दिन के लॉकडाउन ने बदला कई लोगों का हुलिया
-लॉकडाउन में घरों में कैद लोगों का बदलने लगा है लुक

विज्ञापन
Mohammad Shami has increased his beard in 21 days lockdown
हसीन जहां और मोहम्मद शमी - फोटो : amar ujala

विस्तार

21 दिन के लॉकडाउन में घरों में कैद लोगों का लुक बदलने लगा है। घर में रहकर लोग अपने चेहरे और बालों को नया लुक देने में लगे हैं। किसी ने अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म शान के विलेन शाकाल की तरह सिर मुंडा लिया है तो कोई क्रिकेटरों जैसे दाढ़ी मूंछ बढ़ा ली है। यही नहीं सफेद दाढ़ी और बाल में भी अधिक लोग नजर आ रहे हैं। वहीं बड़े गंजे हो रहे हैं। फिलहाल इस बदलाव से सेलिब्रेटी से लेकर अफसर तक शामिल हैं। 

विज्ञापन


न्यूजीलैंड लौटने के बाद नहीं सेट हुई दाढ़ी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों अपने गांव सहसपुर अलीनगर में लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे से लौटने के बाद से वह अपने गांव में ही हैं। वैसे तो वह दूसरे क्रिकेटरों की तरह ही दाढ़ी रखते हैं। उसे सेट कराते रहते हैं। लॉकडाउन से पहले न्यूजीलैंड में ही अपनी दाढ़ी सेट कराई थी।
विज्ञापन


सादगी के साथ लॉकडाउन का पालन कर रही हसीन
हसीन जहां इन दिनों सादगी के साथ लॉकडाउन का पालन कर रही हैं। वह लॉकडाउन से पहले जोया आई थीं। तब से वह यहां पर हैं। वैसे तो वह मॉडलों वाले अंदाज में रहती हैं। लेकिन इन दिनों में पूरा स्टाइल और लुक बदला हुआ है। वह सादगी के साथ रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूंछ करा दी छोटी, सिर मुंडाए
लॉकडाउन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर से लेकर गांव तक दौड़ रहे एसपी डॉ. विपिन ताडा का भी लुक इन दिनों बदला है। आजकल वह हमेशा मास्क में दिख रहे हैं। उनकी लंबी मूंछे छोटी हो गई हैं। यही नहीं सिर के बाल में मुंडा लिए हैं। जबकि पहले लंबी मूंछे उनकी पहचान बन गई थीं। जिसे देख कई थानेदारों ने भी रखना शुरू कर दिया था।

हो गए गंजे, रख ली मूंछ
जोया ब्लॉक के गांव श्यामपुर के रहने वाले अधिवक्ता इफ्तिखार सैफी लॉकडाउन में गंजे हो गए हैं। उन्होंने मूंछ भी रख ली है। इससे पहले वह हमेशा क्लीनसेव रहते थे।


सिंघम जैसी रख ली मूंछ
जोया ब्लॉक के चांदनगर निवासी अधिवक्ता नवनीत कुमार गोला ने अपना लुक चेंज कर लिया है। उन्होंने सिंघम स्टाइल में मूंछ रख ली है। लॉकडाउन से पहले वह क्लीनसेव रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed