फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mischief injured in police counter

महिला से कुंडल लूटने और पंप आपरेटर को गोली मारने वाला आरोपी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
mischief injured in police counter
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के नया मुरादाबाद में हर्बल पार्क के पास बुधवार शाम पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी सड़क पर गिरने से जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाश ने अपने एक अन्य साथी के साथ एक दिन पहले ही महिला से कुंडल लूट के साथ चीनी मिल के ऑपरेटर को गोली मारी थी। बदमाशों की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एएसपी सागर जैन ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी राजेंद्री देवी से बुधवार सुबह 5:40 बजे बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट लिए थे। घटना के समय महिला खेत पर जा रही थी। बदमाशों ने रास्ता पूछकर महिला को अपनी बातों में उलझा लिया था। इसी दौरान तमंचा दिखाकर कुंडल लूट कर बदमाश भाग गए थे। इस घटना के बीस मिनट बाद ही बदमाशों ने पाकबड़ा क्षेत्र में छजलैट के मलपुर खय्या निवासी एक चीनी मिल के पंप ऑपरेटर राम सिंह(55) को लूटा था। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार कर घायल कर दिया था। इस घटनाओं के बाद हरकत में आई पुलिस और एसओजी बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इन घटनाओं को भोजपुर के गौहर पुर गांव निवासी विकुल और उसके साथी ने अंजाम दिया है। एसएसपी ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विकुल और उसके साथी हर्बल पार्क के पास लूट की साजिश रच रहे हैं। मझोला पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस वालों ने भी फायरिंग की। बदमाश विपुल के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर गया। बदमाशों को काबू करने की भागदौड़ में सड़क पर गिरने से सिपाही अंकित कुमार भी जख्मी हो गया। एएसपी ने बताया कि बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विकुल के दूसरे साथी बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed