फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   minister not solve any problem in sampoorna samadhan divas

तहसील दिवस : हकीकत - छह को सुना...एक का भी समाधान नहीं और 42 मिनट में रवाना हो गए प्रभारी मंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
minister not solve any problem in sampoorna samadhan divas
सम्पूर्ण समाधान दिवस मे सदर तहसील पहुचे जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेन्द्र सिंह। सुनी जनता की समस्?
मुरादाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह को दुखड़ा सुनाने दूर दराज से आए फरियादी उन तक पहुंच ही नहीं पाए। वजह रही शिकायत पंजीकरण के बाद सभागार के बाहर ही फरियादियों को रोक लिया गया। कंबल बांटने, राशन देने और पुष्टाहार वितरण करने के बाद प्रभारी मंत्री महज 42 मिनट ही फरियादियों को दे पाए। वजह थी उन्हें भाजपा के मंडलीय किसान सम्मेलन के साथ अधिकारियों संग बैठक भी करनी थी।
विज्ञापन

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को तहसील सदर के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनीं। जिला प्रशासन ने दावा किया कि प्रभारी मंत्री ने 40 शिकायतें सुनीं, जिसमें से आठ का मौके पर निस्तारण कर दिया। हालांकि कुल में छह शिकायतें ही मंत्री सुन पाए और उनमें से एक का भी निस्तारण मौके पर नहीं हो पाया। सबसे ज्यादा राजस्व और विकास से संबंधित समस्याएं आईं। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि वह जनसमस्याओं का समय से और गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करें।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने शहर निवासी रामनरेश की सड़क समस्या, कैंसर पीड़ित, नोखेलाल के जमीन संबंधी विवाद, मुन्नी देवी की घरेलू हिंसा संबंधी समस्या, गुड़डू, मिहीलाल, राजेश के विरासत के मामले और धनीराम को दो साल से आवास के लिए भटकने की समस्या सुनने के साथ ही प्रभारी मंत्री उठ गए और किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। प्रभारी मंत्री के जाते ही फरियादी मायूस हो गए। समस्याएं बताने आए थाना कटघर के गोविन्दनगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले नौ जून 2017 को थाना कटघर के दरोगा को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कराया था, तबसे पुलिस उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रही है। वह हर संपूर्ण समाधान दिवस में और अधिकारियों के सामने लगातार फरियाद रख रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें उम्मीद थी कि प्रभारी मंत्री उन्हें पुलिस प्रताड़ना से निजात दिलाएंगे, लेकिन वह उन्हें अपनी बताने उन तक पहुंच न पाए। इसी तरह रियाजुद्दीन अपने खेत पर कब्जे, मीना कुमार ने दहेज उत्पीड़न, राजेश कुमार दबंगों की प्रताड़ना और गुड्डू प्लाट पर कब्जे की शिकायत लेकर आए थे, लेकिन मंत्री तक नहीं पहुंच पाए। मंत्री के जाने के बाद डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसडीएम सदर प्रेरणा सिंह लोगों की समस्याएं सुनतीं रहीं। इस दौरान जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबल दिलाने के लिए बुलाया, खाली हाथ लौटाया
आंगनबाड़ी सहायिका रीना अधिकारियों के निर्देश पर महिलाओं को लेकर आईं थीं। उन्होंने सभी को कंबल दिलाने की बात कही थी, लेकिन प्रभारी मंत्री ने कुछ महिलाओं और जरूरतमंदों को ही कंबल दिये। अधिकारियों ने सभी को कंबल देने के लिए आश्वस्त किया, लेकिन सुमंत्रा, मैरुननिशां, रेखा, माया, राजेन्द्री, मीना, मंजू, मंजरी, रजनी, मनू, प्रीती, राखी सहित करीब 30 महिलाएं खाली हाथ लौट गईं।
प्रभारी मंत्री ने कंबल, पुष्टाहार और सूखा राशन किया वितरित
प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने जन शिकायतों को सुनने के साथ ही गरीब लोगों को कंबलों का वितरण और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की न्यू ड्राई स्कीम के विभिन्न श्रेणी के लाभार्थियों को सूखा राशन वितरित किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुपमा शांडिल्य ने प्रभारी मंत्री को विभाग में संचालित इस नवीन योजना के विषय में अवगत कराया ।

इनकी रही मौजूदगी
संपूर्ण समाधान दिवस में नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू, खादी ग्रामोद्योग के गोपाल अंजान, भाजपा नगर अध्यक्ष, तहसीलदार सदर नितिन कुमार तेवतिाया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed