फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   meerut wins final cricket match against ghaziabad with 64 runs

मेरठ के गेंदबाजों के आगे गाज़ियाबाद के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, मेरठ 64 रनों से विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
meerut wins final cricket match against ghaziabad with 64 runs
रविवार को मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में मेरठ-गाजियाबाद की टीम के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में - फोटो : CITY
मुरादाबाद। अवस्थी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेरठी गेंदबाजों ने गाजियाबादी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। निर्धारित ओवरों में 206 रनों का लक्ष्य गाजियाबाद की टीम को मिला, जिसे वह पा न सकी और 64 रनों से मेरठ की टीम विजेता घोषित की गई। विजयी टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जबकि रनर अप टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। 90 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले मेरठ के बल्लेबाज संदीप तोमर को मैन ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी घोषित किया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 205 रनों का स्कोर बनाया। मेरठ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए संदीप तोमर ने 86 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 90 और अंकुर मलिक ने 51 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। गाजियाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल चौधरी ने सात ओवरों में 41 देकर तीन और मनगेश यादव ने सात ओवरों में 42 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम 29 ओवरों में 141 रनों पर ढेर हो गई। जिसमें स्वास्तिक चिकारा ने 46 गेदों पर आठ चौकों की मदद से 45 और जयवीर ने 29 गेंदों पर 24 रनों का योगदान दिया। मेरठ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशाल गौर ने छह ओवरों में 35 रन देकर तीन और विवेक ने 4.5 ओवरों में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। अंपायरिंग सत्येंद्र और विवेकानंद ने ओर स्कोरिंग जुबैर और चंद्र प्रकाश ने की। इस मौके पर डीएसए सचिव पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, डीएसए पूर्व रणजी खिलाड़ी सुबोध गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, प्रदीप टंडन, नावेद अली, नजाकत, कपिल चौधरी, नितिन गुप्ता, सचिन रस्तोगी आदि मौजूद रहे। मैच के मुख्य अतिथि यूपीसीए के डायरेक्टर डा. युद्घवीर सिंह और सचिव डा. राकेश मिश्रा रहे। डीएसए सचिव पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि वह यह टूर्नामेंट अपने खेल के गुरु विश्वनाथ अवस्थी की याद में 1953 से करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed