{"_id":"6202cf53fb926854282d8d76","slug":"medical-store-operator-of-ten-thousand-absconding-arrested-in-attack-on-contractor-city-news-mbd4183484117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार पर हमले में फरार दस हजार का इनामी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार पर हमले में फरार दस हजार का इनामी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के अगवानपुर में ठेकेदार पर जानलेवा हमले के आरोप में फरार चल रहे मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार शाम अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस केस में अगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा इमरान मिल्की और उसका एक अन्य साथी इरफान अभी फरार हैं।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि अगवानपुर निवासी मुस्तकीम चौधरी ने पांच नवंबर 2021 को अगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे इमरान मिल्की, उसके साथी इरफान और अकिल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तीनों आरोपी अगवानपुर निवासी हैं। जिसमें मुस्तकीम ने बताया था कि वह नगर पंचायत में ठेकेदारी करते हैं। आरोप है कि नगर पंचायत के ठेके को लेकर उनका नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे इमरान मिल्की से उनका विवाद हो गया था। पांच नवंबर 2021 को आरोपी इमरान ने बातचीत करने के लिए ठेकेदार को अगवानपुर स्थित शादी हाल में बुलाया था। इसी दौरान वहां इमरान अपने साथी अकील और इरफान के साथ पहुंचा और उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। एसएसपी ने तीनों आरोपियों पर दस- दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मेडिकल स्टोर संचालक है। मंगलवार शाम पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया गया। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी इमरान और इरफान की तलाश में सिविल लाइंस थाने की पुलिस और एसओजी लगी है।