{"_id":"663bf3c72a3727728600a5d4","slug":"mechanic-falls-under-wheel-while-repairing-truck-dies-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-396625-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रक ठीक करते समय पहिये के नीचे आया मैकेनिक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रक ठीक करते समय पहिये के नीचे आया मैकेनिक, मौत
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। सफीलपुर गांव निवासी मैकेनिक उवैस (18) की ट्रक के पहिये के नीचे आकर मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। उवैस एक ठेकेदार की सूचना पर मझोला थाना क्षेत्र में ट्रक ठीक करने पहुंचा था। ट्रक ठीक करते समय अचानक ट्रक स्टार्ट हो गया और उवैस पहिये के नीचे आ गया।
बिलारी थाना क्षेत्र के गांव सफीलपुर निवासी उवैस बड़ी गाड़ियों में वायरिंग का काम करता था। मंगलवार शाम को एक कंपनी के ठेकेदार ने उवैश को बताया कि मझोला थाना क्षेत्र में एक ट्रक खराब हो गया है, जिसमें वायरिंग की कोई समस्या हो गई है। इस पर उवैस ट्रक ठीक करने मझोला थाना क्षेत्र पहुंचा। वह ट्रक के नीचे वायरिंग ठीक कर रहा था। इस बीच ट्रक स्टार्ट हो गया और उवैस ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने मैकेनिक के शव को पुलिस को सौंप दिया। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।