फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maurya said: District Panchayat president and block pramukh directly elected by public

मुरादाबाद में मौर्य बोले: जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख को सीधे जनता चुनेगी, सरकार इसके लिए प्रयासरत

Fri, 18 Aug 2023 08:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 08:35 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंडल के ब्लाॅक प्रमुखों एवं बीडीओ के सम्मेलन में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गांवों का भी मास्टर प्लान तैयार करना जरूरी है। तभी गांवों का विकास होगा।

विज्ञापन
Maurya said: District Panchayat president and block pramukh directly elected by public
मुरादाबाद में कार्यक्रम के दौरान केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव ताकत के बल पर जीते जाते हैं। आम आदमी इस चुनाव में भाग नहीं ले सकता है। इस प्रथा को समाप्त करने के लिए सरकार प्रयासरत हैं। वह चाहते हैं कि दोनों पदों का जनता सीधा चुनाव करे। 

विज्ञापन


पंचायत भवन सभागार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंडल के ब्लाॅक प्रमुखों एवं बीडीओ के साथ सम्मेलन के दौरान कहीं। शहरों की तरह गांवों का भी अगले 50 वर्षों तक का मास्टर प्लान तैयार करना जरूरी है। तभी गांवों का विकास होगा।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की तर्ज पर गांवों को भी स्मार्ट बनाना है। इस मामले में जन प्रतिनिधियों को भी नजर रखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार ग्राम चौपाल में ब्लाॅक प्रमुखों को जाना जरूरी है। चौपाल से पहले वहां की सफाई जरूरी है। इससे गांव की समस्याओं का निस्तारण और अच्छे से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भी बीडीओ को हर ग्राम सभा में हुए कार्यों और होने वाले कार्यों की एक सूची बनाने और उसको डिस्प्ले करने के निर्देश दिए। गांव के तालाब, नदी, नाले, खलिहान जैसी सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जे को अधिकारी सख्ती से हटाए।

इस मामले में माफिया को न छोड़े और गरीबों को न छेड़े की नीति पर काम करें। गरीबों को हटाने के पहले उनकी व्यवस्था करें

पिछली सरकारों ने मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को समझाया कि हमारा लक्ष्य 2023 से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। भाजपा देश में रामराज लाना चाहती है। सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार, उग्रवाद, गुंडाराज चरम सीमा पर था। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के बलबूते नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़ी जीत दर्ज की। चुनाव में प्रधानमंत्री ने तीन बातें कहीं, परिवारवाद भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण भारत छोड़ो।

भाजपा की सरकार बनने के बाद देश का कायाकल्प हुआ। प्रदेश में योगी सरकार ने 75 जिलों में बगैर भेदभाव विकास किया। मुख्यमंत्री ने 1980 में मुरादाबाद में हुए दंगे की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी। जिन्होंने दंगे को देखा वे सब जानते हैं। उस समय की पीड़ा का हम वर्णन नहीं कर सकते हैं।

पिछली सरकारों ने तुष्टिकरण की नीति के चलते मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की। पहले प्रदेश में दंगे होते थे। आज प्रदेश दंगा मुक्त है। योगी सरकार ने प्रदेश को दंगा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, गुंडाराज मुक्त बनाया। इसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को है। भाजपा को 25 साल लगातार देश और प्रदेश की सरकार में बने रहना है।

मुरादाबाद में विकास के कार्य हो रहे हैं। बड़ी बात है यहां के प्रभारी सुरेंद्र नागर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव हो गए हैं। यहां के लिए विश्वविद्यालय पास हो गया है। मुरादाबाद किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। दुनिया भारत की ओर देख रही है। जैसे हनुमानजी के हृदय में राम हैं। वैसे ही गरीब के हृदय में मोदी का वास है।

भाजपा सरकार में धारा 370 हटाई गई, राम मंदिर का फैसला आया और अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है। सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटे। लक्ष्य रहना चाहिए कि हमें अपना सांसद बनाना है। प्रदेश की सभी सीटें जितनी हैं। इसके लिए बूथ को मजबूत करना है।

केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाना है। संकल्प दिलाना है कि हमारी डबल इंजन की ही नहीं, ट्रिपल इंजन की सरकार देश प्रदेश को विकास की ओर ले जाने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सत्यपाल सैनी, महापौर विनोद अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, गिरीश वर्मा, विशेष गुप्ता, साध्वी गीता प्रधान, रामवीर सिंह, सुरेश सैनी, परमेश्वर लाल सैनी, कमल प्रजापति, राजेश रस्तोगी, निमित जायसवाल, प्रभारी राजीव गुप्ता, महामंत्री नाथूराम कश्यप, श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्ष वाल, आकाश पाल, राजन विश्नोई, चकित चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed