फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mason's body found tied on the track, fear of murder

राजमिस्त्री का शव ट्रैक पर हाथ पैर बंधा हुआ मिला, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mason's body found tied on the track, fear of murder
प्रेमनगर से कुछ आगे रेलवे ट्रैक पर बहजोई की नई बस्ती निवासी राजमिस्त्री का शव मिला, जिसका सिर ट्रैक पर था और रस्सी से हाथ-पैर बंधे थे। शरीर पर चोटों के निशान से राजमिस्त्री की पिटाई के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। वह रविवार की रात दस बजे से लापता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चंदौसी से बबराला के लिए सोमवार को भोर में इलेक्ट्रिक इंजन अलीगढ़ से बबराला जा रहा था। लोको पायलट को गांव अजीमगंज की ओर चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा दिखाई। उसने इंजन रोक लिया और स्टेशन अधीक्षक को सुबह 4.32 बजे जानकारी दी। सूचना पर जीआरपी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान थे। ट्रैक पर सिर था और रस्सी से हाथ-पैर बंधे थे। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बहजोई के नई बस्ती निवासी विनोद कुमार (32) के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए । विनोद के बहनोई सौराज सिंह ने पुलिस को बताया कि विनोद के पड़ोस में रविवार की रात एक लड़की की बरात आई थी। रात करीब दस बजे विनोद अपने पिता से मिलकर कन्यादान के रुपये देकर आ गया। उसके बाद घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह उसका शव चंदौसी में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। विनोद राजमिस्त्री का काम करता था। वह नशा भी करता था। आसपास के लोगों से झगड़ा भी होता रहता था। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। युवक की हत्या की गई है। अभी परिजनों की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक सिद्धू, सीओ, चंदौसी
डेढ़ घंटे बाद ट्रैक हुआ क्लियर
चंदौसी। रेलवे ट्रैक पर गांव अजीमगंज के पास रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना सुबह 4.32 बजे स्टेशन अधीक्षक को सूचना मिली। सूचना पर पहुंचनी जीआरपी और पुलिस ने शव ट्रैक से हटाया और आसपास छानबीन भी की। करीब डेढ़ घंटे के बाद सुबह छह बजे रेलवे ट्रैक क्लियर हुआ। इसके बाद ही रेल इंजन बबराला के लिए रवाना हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed