{"_id":"62bb5f2c7945f87a043dc1f4","slug":"married-woman-harassed-for-demanding-dowry-bilari-news-mbd432923980","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी (मुरादाबाद)। कोतवाली के हरौरा गांव निवासी विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न करने के आरोप में एसएसपी के आदेश पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हरौरा गांव निवासी भूकन नाथ की बेटी अनीता देवी की ओर से मंगलवार शाम कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी बुलंदशहर जिले के थाना डिबाई अंतर्गत दौलतपुर खुर्द गांव निवासी लेखराज स्वामी के बेटे सुनील गोस्वामी के साथ हुई थी।
शादी के समय मायके वालों की ओर से पर्याप्त दान दहेज देने के बावजूद शादी के कुछ दिन बाद से ही पति सुनील गोस्वामी, सास ओेमवती और देवर धर्मेंद्र ने मायके से और दहेज लाने की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। बाद में मायके से एक लाख रुपये की नकदी और बाइक लाने का दबाव डालने लगे। मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से यह धमकियां भिजवाई जा रही हैं कि अगर मायके से एक लाख नकद और मोटरसाइकिल लेकर नहीं आई तब तुझे ससुराल में नहीं रखेंगे। एसएसपी ने विवाहिता की शिकायत की जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।