फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Nanpur, uproar

नानपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Nanpur, uproar
कुंदरकी के ग्राम नानपुर में विवाहिता के मायके वालों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते एसओ पवन कुमार - फोटो : BILARI
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे नानपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस पर मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं ससुराल वालों ने दोमंजिला मकान की छत से अचानक गिरकर मौत होना बताया। मायके पक्ष की महिलाओं ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस ने बहस की। पुलिस ने महिलाओं को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम नानपुर में हरीश कुमार की पत्नी अनीता उर्फ बीना (40) शुक्रवार रात 10 बजे करीब अपने दोमंजिला मकान की छत नीचे रास्ते पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसको ससुराल वाले उपचार के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल लेकर गए थे। बताते हैं कि अस्पताल में कुछ देर बाद ही घायल विवाहिता को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहां से ससुराल वाले मृतका के शव को लेकर अपने घर आए। शनिवार सुबह अनीता उर्फ बीना की मौत की सूचना मिलने पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक सरकड़ा खास से उसके मायके वाले भी नानपुर गांव आ गए। इसके बाद मायके वालों ने कुंदरकी पुलिस को सूचना देकर बुला लिया।
विज्ञापन

पुलिस के सामने ही विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उसको मकान की छत से गिराकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष पवन कुमार ने मायके वालों को उचित कार्रवाई का भरोसा लिया और बाद में पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुंदरकी थाने पहुंचे एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि नानपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी जिसके आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्राम नानपुर में जान गंवाने वाली विवाहिता अनीता उर्फ बीना अपने पीछे तीन बेटे अनमोल, रचित और रितिक को रोते बिलखते छोड़े हैं। उसकी 17 साल पहले शादी हुई थी। मृतका अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। विवाहिता के शव पर पिता बसंत लाल, मां मुन्नी, बहन भाइयों का रो रोकर बुरा हाल है।
कुंदरकी। दोमंजिला मकान की छत से गिरकर जान गंवाने वाली अनीता उर्फ बीना के सिर, चेहरे और शरीर में चोटों के निशान हैं। अभी अंदेशा है कि इन चोटों के कारण ही अनीता की जान गई। वहीं थानाध्यक्ष पवन कुमार का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्राम नानपुर में विवाहिता अनीता उर्फ बीना की मौत की घटना को समाज के लोग आपसी बातचीत के जरिये सुलझाने में जुटे हैं लेकिन मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों की भी काफी भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मृतका के मायके वालों को उनके घर भेजना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed