फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman accuses father-in-law of rape

Moradabad News: विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

Tue, 30 Sep 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 30 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman accuses father-in-law of rape
कुंदरकी। एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया। पति और सास ने भी उसकी बात नहीं सुनी। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले विवाहिता ने थाने में लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी क्षेत्र के ही निकटवर्ती एक गांव निवासी युवक से हुई है। शादी के बाद वह अपनी ससुराल में रह रही थी जबकि उसका पति ट्रक चालक है जोकि की अक्सर बाहर रहते हैं। विवाहिता का आरोप है कि बीते 6 सितंबर की रात करीब 11:00 बजे ससुर उसके कमरे में घुस आए और उसे दबोच लिया। विरोध किया तो मारपीट की और इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। मारपीट में उसके शरीर पर गम चोटें आईं हैं। इसके बाद ससुर ने कहा कि तूने इस बारे में किसी को बताया तो अपनी जान से मार दूंगा। तुझ पर मेरी पहले से ही नजर थी और आज तुझे मैंने पा लिया। इस घटना को जब उसने अपने पति को फोन पर बताया तो वह भी कहने लगे कि तुझे मेरे घर पर रहना है तो सब कुछ सहना पड़ेगा। वहीं सास भी को भी पूरी घटना बताएं तो वह भी लड़ने लगी। वह इस समय गर्भवती है। बीते 8 सितंबर को जब उसका पति घर वापस आए तो ससुर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा तो पति ने उसके साथ मारपीट की और डराया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह 24 सितंबर की सुबह 5:00 घर में दीवार लांकर अपने मायके में पहुंच गई, घटना से मैं सदमे में हूं। थाना प्रभारी का कहना है कि दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed