{"_id":"663974b0c1a46e9757069e47","slug":"market-will-remain-closed-today-also-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-395507-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आज भी बंद रहेगी मंडी, अन्य स्थानों पर सब्जी दुकानों पर रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आज भी बंद रहेगी मंडी, अन्य स्थानों पर सब्जी दुकानों पर रही भीड़
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल लोकसभा क्षेत्र के लिए सात मई को होने वाले चुनाव को लेकर दो दिन के लिए बंद हुई मंडी समिति के कारण सोमवार शहर के अन्य स्थानों पर लगने वाली फुटकर सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ रही। जिले की बिलारी और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार होने वाले मतदान के लिए सोमवार मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई।
मंगलवार को पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीन के साथ मंडी समिति वापस लौटकर उसे मंडी समिति परिसर में बने स्ट्रांग रूम में जमा करेंगी। प्रशासन ने इसी के चलते मंडी समिति को दो दिनों के लिए बंद रखा है। मंडी बंदी की सूचना पहले ही किसानों और आढ़तियों को दे दी गई थी, इसके बावजूद कुछ किसान अपनी उपज (सब्जी) लेकर छोटे वाहन से मंडी के निकट पहुंचे। जिनसे कुछ फुटकर व्यापारियों ने सब्जी खरीदी। इसके अलावा मंडी के फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाने वाले कुछ लोगों समेत कई फुटकर व्यापारी रोज की तरह मंडी समिति रोड पर दुकान लगा सब्जी बेचते रहे।
इन सभी दुकानों पर पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा खुशहालपुर तिराहा, गांगन समेत शहर के सभी फुटकर सब्जी मंडियों में सब्जी की दुकानों पर ग्राहकों की अधिक भीड़ रही।