फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   many corona positive patient died due to not getting oxygen in hospital

मुरादाबाद : तीन घंटे में छह कोरोना संक्रमितों की मौत, ऑक्सीजन की कमी से मौत के आरोप पर अस्पताल में हंगामा

Thu, 29 Apr 2021 11:53 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 29 Apr 2021 11:53 AM IST
सार

मुरादाबाद के ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के तीन बजे से छह बजे के बीच तीन घंटे में छह मरीजों की मौत हो गई। ऑक्सीजन की कमी से जान जाने के आरोप के बीच मृतकों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
many corona positive patient died due to not getting oxygen in hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद के ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के तीन बजे से छह बजे के बीच तीन घंटे में छह मरीजों की मौत हो गई। ऑक्सीजन की कमी से जान जाने के आरोप के बीच मृतकों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। दावा किया कि अस्पताल स्टाफ देर रात से ऑक्सीजन की कमी का हवाला दे रहा था। 

विज्ञापन


वहीं अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन की कमी से इनकार किया है। एडी हेल्थ, सिटी मजिस्ट्रेट और जिला सर्विलांस अधिकारी ने अस्पताल का दौरा कर ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में होने की बात कही, लेकिन यह भी कहा कि जिला डेथ ऑडिट कमेटी 21 बिंदुओं पर छह मौतों का विश्लेषण कर रही है।
विज्ञापन


मझोला थानाक्षेत्र के ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में कोविड के मरीजों को भी इलाज दिया जा रहा है। बुधवार की रात अस्पताल में कुल 109 मरीज भर्ती थे। इसमें 30 मरीज नॉन कोविड थे। शेष 79 कोविड मरीजों में से छह की गुरुवार तड़के तीन बजे से छह बजे के बीच मौत हो गई। मरने वालों में इसरो के वैज्ञानिक के पिता भी शामिल हैं। मौत की सूचना मिली तो परिजनों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी से मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने उन लोगों से ऑक्सीजन की व्यवस्था करने को कहा था। सूचना मिलने पर दस थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को जैसे तैसे समझाकर शांत कराया।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। इस बीच अस्पताल पहुंचे एडी हेल्थ डॉ. विनीत शुक्ला ने सिटी मजिस्ट्रेट और जिला सर्विलांस अधिकारी के साथ परिसर का दौरा किया। एडी ने शुरुआती जांच के आधार पर ऑक्सीजन की कमी न होने की बात कही है। गहराई से जांच की बात भी कही है।
 

परिजनों की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. डीके प्रेमी के साथ मैंने ब्राइट स्टार अस्पताल का निरीक्षण किया था। यहां तीन बजे के बाद छह लोगों की मौत का मामला सामने आया था। मरने वालों के रिकार्ड और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। इसके बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। बुधवार की रात भी ऑक्सीजन की कमी नहीं थी। तीन बजे के बाद जिन छह मरीजों की मौत हुई है, उनकी 21 बिंदुओं पर सूचना प्राप्त करके जिला डेथ ऑडिट कमेटी द्वारा विश्लेषण किया जा रहा है। - डा. विनीत शुक्ला, एडी हेल्थ

ऑक्सीजन कोई कमी नहीं थी। अफवाह फैलाई गई। सभी छह मरीज गंभीर थे। सभी वेंटिलेटर पर थे। सभी के  फेफड़े अस्सी से नब्बे फीसदी खराब थे। ज्यादातर की मौत एआरडीएस और प्लमोनरी एंबोलिज्म से हुई है। - डा. सीपी सिंह, डायरेक्टर, ब्राइट स्टार हॉस्पिटल
 

बीस के मरने की फैली थी अफवाह: डीएम
डीएम राकेश सिंह का कहना है कि यह अफवाह फैली थी कि वहां पर बिना ऑक्सीजन 20 लोगों की डेथ हो गई है, लेकिन वहां ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अधिकारियों को इसी बात की जांच के लिए भेजा गया है अगर ऑक्सीजन की कमी से डेथ होती तो जो पेशेंट वेंटीलेटर पर थे, जो बाईपाइप पर थे उनकी डेथ भी होती। एक लाइन से जितने मरीज लगे हुए थे अगर आक्सीजन की वजह से कोई दिक्कत होती तो उस लाइन से जुड़े सभी को दिक्कत होती लेकिन अलग-अलग बिस्तर पर डेथ होने को ऑक्सीजन की कमी प्राइमाफेसी कारण नहीं माना जा सकता लेकिन गहराई से जांच जारी है।

ब्राइट स्टार अस्पताल के मृतकों के नाम
1. अरुण कुमार (58)- बुद्धि विहार
2. ओमपाल (35)- लाजपतनगर
3.  अखिलेश विश्नोई (36)- सरखड़ा
4. जॉन ई पॉल (39)
5. फिरासत
6. नितिन तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed