फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mandal in-charges declared, assembly constituency in-charges not decided

Moradabad News: मंडल प्रभारी घोषित, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के तय नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mandal in-charges declared, assembly constituency in-charges not decided
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने जिले के सभी 26 मंडलों के प्रभारियों के नाम घोषित कर दिए हैं। जिले और महानगर के कमेटी के पदाधिकारी मंडल प्रभारी बनाए गए हैं। अभी विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के नाम तय नहीं हो पाए हैं। 10 मई तक मंडल और विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए जाने थे।
विज्ञापन


तीन मई को गाजियाबाद में भाजपा पश्चिम क्षेत्र की बैठक हुई जिसमें मंडल और विधानसभा क्षेत्रों प्रभारी बनाए जाने का निर्णय लिया गया था। 10 मई तक प्रभारियों की नियुक्ति करनी थी। शुक्रवार को महानगर के 10 और जिले के अंतर्गत आने वाले 16 मंडलों के प्रभारियों के नाम घोषित कर दिए गए। जिलाध्यक्ष आकाश पाल और महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के मुताबिक कार्यकारिणी के पदाधिकारियाें को ही मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी साैंपी गई है।
विज्ञापन


महानगर में दिनेश सिसाैदिया को सिविल लाइंस मंडल, दीपक चाैधरी को रामगंगा, सुनीता शर्मा को दीवान का बाजार, गैत्रपाल सिंह को सेहल, श्याम बिहारी शर्मा को भोजपुर, कपिल देव को चंद्रनगर, अशोक सैनी को लाइनपार, अभिषेक चाैबे को दससराय, नवदीप टंडन को कटघर और मंगलसैन राजपूर को मध्यनगर मंडल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

मारपीट-छिनैती के आरोपी ब्रजेश लोधी बने मूंढापांडे मंडल के प्रभारी

मुरादाबाद। मारपीट और छिनैती के आरोपी जिला मंत्री ब्रजेश लोधी को भाजपा ने मूंढापांडे मंडल का प्रभारी बनाया है। जिला कार्यकारिणी में चर्चाओं में रहे गजेंद्र चाैधरी को दलपतपुर मंडल की जिम्मेदारी साैंपी गई है। इसके अलावा विक्रांत चाैधरी को कांठ मंडल, लक्की चाैधरी को छजलैट, मयूर भाटिया को पाकबड़ा, आदेश चाैधरी को अगवानपुर, अशोक प्रजापति को भगतपुर, डा. यशवीर सिंह को डिलारी, चकित चाैधरी को ठाकुरद्वारा देहात, कशिश चाैहान को ठाकुरद्वारा मंडल का प्रभारी बनाया गया है। जबकि दिनेश यादव को कुंदरकी, चंद्रपाल सिंह सैनी को रतनपुर कला, नवीन चाैधरी को बिलारी, अरुण शर्मा को खावरी अव्वल, कमल प्रजापति को महमूदपुर माफी और हरज्ञान सिंह को नमैनी पहाड़पुर मंडल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed