फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lover couple tied in marriage in police station

थाने में ही विवाह बंधन में बंधा प्रेमी युगल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lover couple tied in marriage in police station
कांठ। प्रेम-प्रसंग के चलते एक प्रेमी युगल ने थाने में ही पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे को जयमाला डालकर शादी कर ली। इसके बाद दोनों के परिजन भी राजी हो गए और दोनों को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

मामला थाना छजलैट क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली 19 वर्षीय युवती का कांठ थाना क्षेत्र के गांव निवासी 24 वर्षीय युवक से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक ही बिरादरी के होने के कारण शादी के लिए राजी थे। लेकिन, उनके परिजनों को दोनों की शादी मंजूर नहीं थी। मंगलवार को युवती छजलैट थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने दोनों के परिजनों को बुलाया और मामले की जांच की। युवक और युवती ने पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे के गले में जयमाला डालकर शादी कर ली। इसके बाद दोनों के परिजनों ने भी सहमति जताते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed