फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Linepar: Kundanpur's roads are in bad shape, 20 years have passed in misery.

लाइनपार : कुंदनपुर की सड़कें हुईं बदहाल, दुर्दशा में गुजर गए 20 साल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Linepar: Kundanpur's roads are in bad shape, 20 years have passed in misery.
मुरादाबाद। लाइनपार क्षेत्र के कुंदनपुर में सड़कें बदहाल हैं। ढक्का की पुलिया के पास वार्ड 22 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाली मुख्य सड़क आज तक नहीं बनी। लोगों का कहना है कि यहां रहते हुए 22 साल गुजर गए लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी तकलीफ नहीं समझी। कच्ची सड़क, कीचड़, गंदा पानी और बीच रास्ते खड़े बिजली के खंभे यहां के लोगों की परेशानी का सबसे बड़ा कारण हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि दो दशक बीत गए लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी बुनियादी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। चुनाव के समय वादों की भरमार होती है लेकिन बाद में सब कुछ जस का तस रह जाता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए लोगों को कीचड़ और गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भयावह हो जाती है।
विज्ञापन

दो साल पहले यहां नाला तो बना लेकिन उसकी नियमित सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई। नतीजतन नाले की सफाई खुद मोहल्ले के लोगों को करनी पड़ती है। अगर सफाई न करें तो बरसात में नाले का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। कच्ची सड़क के बीचोंबीच बिजली के खंभे खड़े हैं, जो दुर्घटना को न्योता देते हैं। जगह-जगह मिट्टी के ढेर पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरा होने पर हालात और खतरनाक हो जाते हैं क्योंकि पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था नहीं हैं। विडंबना यह है कि एमडी द्वारा कम आय वर्ग के लिए यहां आवास बनाए गए हैं और करीब 50 से अधिक परिवार इन मकानों में रह भी रहे हैं। लेकिन जिन लोगों को छत मिली, उन्हें सड़क, पानी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकीं।

घर हैं पर वहां तक पहुंचने का रास्ता पक्का नहीं। पुलिया के दूसरी ओर भी हालात अलग नहीं हैं। वर्षों से स्थानीय निकाय प्रतिनिधि सड़क निर्माण का सपना दिखाते आ रहे हैं। फिलहाल सड़क के नाम पर महज 10 मीटर तक मिट्टी डाली गई है, बाकी हिस्से में नालियों का गंदा पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed