फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers demonstrated in front of Bilari Tehsildar office.

Moradabad News: बिलारी तहसीलदार कार्यालय के सामने वकीलों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lawyers demonstrated in front of Bilari Tehsildar office.
बिलारी। तहसील के वकीलों ने बुधवार सुबह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। वकीलों ने तहसीलदार के माध्यम से डीएम को मांगों का ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह तहसील बार सचिव सुनील कुमार के कक्ष पर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई। बार सदस्यों ने बताया कि न्यायिक कार्य स्थगित रखने का प्रस्ताव मंगलवार शाम सभी न्यायालयों को भेजा गया था। इसके बावजूद ग्राम न्यायालय में न्यायाधिकारी मुकदमों की सुनवाई कर रहे हैं। वकीलों ने ग्राम न्यायालय पहुंचकर न्यायाधिकारी से सुनवाई न करने का अनुरोध किया। न्यायाधिकारी ने आश्वासन दिया कि किसी भी वादकारी या वकील के विपरीत कोई आदेश नहीं होगा।
विज्ञापन

वकीलों ने बैठक में अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि तहसील अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी युवा वकीलों के कक्ष बनाने के लिए जगह नहीं मिली है। समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त द्वारा आश्वासन देने के बाद भी उपनिबंधक कार्यालय के स्थानांतरण में कोई प्रगति नहीं हुई है। बार कक्ष के बराबर में नए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य भी काफी धीमी गति से चल रहा है। वकीलों ने ज्ञापन में मांग की कि तहसील मुख्यालय के मुख्य दरवाजे के सामने आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गति अवरोधक बनाए जाएं। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के बाद भी तहसील परिसर में शस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं हो पाई है। जनहित की इन सभी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे गए प्रस्ताव में जनहित की सभी मांगें शीघ्र पूरी किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष आरिफ पाशा, महासचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष जबर सिंह, अतुल शर्मा, इश्तयाक हुसैन, बिशन सिंह, अब्दुल कुददूस, इकबाल अहमद आदि रहे।

फोटो परिचय-02,03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed