फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers created a ruckus regarding the construction of the chamber in the court

Moradabad: कचहरी में चेंबर निर्माण को लेकर हंगामा, वकीलों ने न्यायाधीश कार्यालय पर की नारेबाजी

Sun, 02 Oct 2022 01:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Oct 2022 01:26 PM IST
सार

सिविल लाइंस थाने में अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसमें जिला जज के चेंबर में तोड़फोड़ व अभद्रता करने का आरोप है।

विज्ञापन
Lawyers created a ruckus regarding the construction of the chamber in the court
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कचहरी में शनिवार को अधिवक्ता के चेंबर की मरम्मत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश कार्यालय के पर नारेबाजी की। उन्होंने न्यायिक अधिकारी और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसमें जिला जज के चेंबर में तोड़फोड़ व अभद्रता करने का आरोप है। कचहरी स्थित बगिया में अधिवक्ता सचिन चौधरी और खूब सिंह संयुक्त रूप से सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट के सामने पिछले आठ साल से बैठते आ रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को अपने चेंबर की मरम्मत के लिए चारों ओर से जाल लगवा कर टीनशेड डालनी शुरू कर दी थी। इस पर नाजिर जयवर्धन ने आकर अधिवक्ताओं को मरम्मत करने से रोक दिया और जनपद न्यायाधीश को चेंबर निर्माण की सूचना दी। जिसके बाद सिविल लाइंस प्रभारी गजेंद्र सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इससे अधिवक्ता भड़क गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आदेश कुमार श्रीवास्तव और महासचिव राकेश वशिष्ठ
विज्ञापन

भी अधिवक्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। 

सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और एडीएम सिटी आलोक वर्मा पर आरएएफ और पुलिस बल के साथ मौके पवर पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश के कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए उनके चेंबर में बढ़ गए। यहां काफी देर तक हंगामा हुआ। नाजिर जयवर्धन की ओर से सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप है कि कुछ अधिवक्ताओं ने जिला जज चेंबर में घुसकर तोड़फोड़ की। सरकारी कार्य में बांधा उत्पंन की और अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजिर जयवर्धन की तहरीर पर अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ जिला जज चेंबर में तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और अभद्रता करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कचहरी में एहतियातन फोर्स तैनात किया गया है। अब किसी तरह का कोई हंगामा नहीं है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जाएगी। -अखिलेश भदौरिया, एसपी सिटी

चेंबर का टीन शेड टूट गया था : सचिन चौधरी
अधिवक्ता सचिन चौधरी ने बताया कि वह पिछले आठ साल से खूब सिंह अधिवक्ता के साथ चेंबर पर बैठकर वकालत का पेशा कर रहे हैं। चेंबर की टीन शेड काफी टूट लगई थी। इस कारण से चेंबर की मरम्मत का काम चल रहा था। सुबह नाजिर जयवर्धन आए और उन्होंने काम रुकवा दिया। पचास हजार रुपये की मांग की। जिसे पूरा करने से हमने मना कर दिया था। जिसके बाद नाजिर ने जनपद न्यायाधीश को नया चेंबर बनाने की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया था। सभी अधिवक्ता जिला जज के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए थे, जहां से पुलिस बल का प्रयोग कर हमें भगा दिया गया।

सोमवार को होगा जनरल हाउस, रहेगी हड़ताल
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव राकेश कुमार वरिष्ठ ने बताया कि शनिवार की घटना अत्याधिक दु:खद है। बार पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल जनपद न्यायाधीश से मिलने के लिए गया था, लेकिन वहां से देर शाम तक कोई जवाब नहीं मिला। हम सभी सौहार्द पूर्ण माहौल में वार्ता करना चाहते हैं लेकिन जनपद न्यायाधीश की ओर से कोई जवाब नहीं आने के कारण वार्ता नहीं हो पा रही है। इस घटना की जानकारी बार की ओर से चीफ जस्टिस समेत बार कौंसिल ऑफ इंडिया, बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश समेत अन्य अधिकारियों को दे दी गई है। सोमवार को इस मामले में जिला स्तर पर जनरल हाऊस बुलाया गया है। जिसमें जिले की समस्त तहसील एवं बाह्य न्यायालय से संबद्ध अधिवक्ता शामिल होंगे। सोमवार को जिले स्तर पर हड़ताल रहेगी।

आरोप को गलत बताया
नाजिर जयवर्धन ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि हमारा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है अपनी गलती को छिपाने के लिए हमारे ऊपर गलत आरोप लगाया गया है। हम अभी इस मामले में कुछ नहीं कह सकते। चेंबर गलत तरीके से बनाया जा रहा था।


घटना की जानकारी मिलने पर मैंने मौके पर जाकर मुआयना किया। पढ़े लिखे लोगों से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है। किसी अधिकारी या व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इस मामले में केस दर्ज किया गया है। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed