फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Last chance to Azam Khan Court gives time to present evidence in his favor

आजम खान को अंतिम मौका: अपने पक्ष में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट ने दिया समय, 17 मार्च को होगी सुनवाई

Mon, 06 Mar 2023 06:23 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Mar 2023 06:23 PM IST
सार

विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि एमपी एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी ने आजम खां द्वारा सफाई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें 17 मार्च तक का अंतिम मौका दिया गया है।

विज्ञापन
Last chance to Azam Khan Court gives time to present evidence in his favor
आजम खान - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

सपा नेता आजम खां को अदालत ने अपने पक्ष में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अंतिम मौका दिया है। आजम खां के खिलाफ कोर्ट के आदेशों की अवमानना का केस चल रहा है। अब इस मामले में 17 मार्च को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


छजलैट थाने में 2 जनवरी 2008 को आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में कई बार आजम खां को समन जारी होने के बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। जिस पर उनके खिलाफ थाना छजलैट में अदालत की अवमानना का मुकदमा वर्ष 2020 में दर्ज कर दिया गया था।

विज्ञापन

 

इस मुकदमें की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। आजम खां के वकील शाहनवाज सिब्तेन ने बताया कि सोमवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल थी। इस कारण से सफाई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि एमपी एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी ने आजम खां द्वारा सफाई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें 17 मार्च तक का अंतिम मौका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed