फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Land rates are expected to rise by 20% from Diwali.

Moradabad News: दिवाली से जमीनों के रेट 20 फीसदी तक बढ़ने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Land rates are expected to rise by 20% from Diwali.
रामपुर। दिवाली से पहले रामपुर जिले में सर्किल रेट बढ़ जाएंगे। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन की ओर से इसके लिए सर्वे शुरू करा दिया गया है। शहरी इलाके में 10 से 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार से पहले रामपुर वासियों की रजिस्ट्री करानी अब महंगी पड़गी। 10 से 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने के लिए तैयारी की जा रही है। इनमें पुरानी विकसित कॉलोनियों में 8 से 10 प्रतिशत व नई विकसित हो रहीं कॉलोनियों में 10 से 12 प्रतिशत सर्किल रेट की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड से सटी कॉलोनियों के रेट ज्यादा बढ़ाए जा सकते हैं, जबकि शहर में नई कॉलोनियों के रेट भी 12 प्रतिशत तक बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार नए सर्किल रेट 21 अक्तूबर के आसपास से लागू किए जा सकते हैं, क्योंकि पिछली बार 21 अक्तूबर को ही सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नए सर्किल रेट जारी करने के लिए प्रशासन की ओर से इस वक्त सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे की जिम्मेदारी सब रजिस्ट्रार के साथ ही तहसीलदार व एसडीएम को भी सौंपी गई है। बताते हैं कि सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद इन पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद उनका निस्तारण होगा। निस्तारण के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।


--------------------------------------------------------------

बाईपास से यूनिवर्सिटी तक महंगी होंगी जमीनें
शहर में सबसे ज्यादा वृद्धि शहरी इलाकों की सीमा पर की जा रही है। इसके तहत मसलन, अजीतपुर, पसियापुरा बाईपास के साथ ही हाईवे पर जीरो प्वाइंट से लेकर शहजादनगर जीरो प्वाइंट पर सर्किल रेट 15 फीसदी तक बढ़ाए जा सकते हैं। स्वार रोड पर हजरतपुर, घाटमपुर, सींगनखेड़ा, जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास, हमसफर रिजॉर्ट के आसपास की जमीनों के सर्किल रेट भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। नैनीताल रोड पर बमनपुरी स्टेडियम, पनवड़िया, गर्वमेंट प्रेस रोड पर भी करीब 15 फीसदी तक की वृद्धि की जा सकती है। इसके साथ ही जौहर रोड व शौकत अली रोड के साथ ही साईं विहार, लक्ष्मीनगर, राम विहार काॅलोनी में भी सर्किल रेट बढ़ाने की योजना है।

---------------------

सर्किल रेट बढ़ाने के लिए इन दिनों जिले भर में सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद रिपोर्ट आएगी। इसके बाद प्रस्तावित रेट रखे जाएंगे। उन पर आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। निस्तारण के बाद नए सर्किल रेट लागू होगी। -रमेंद्र श्रीवास्तव-एआईजी स्टाम्प
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed