{"_id":"5da8d70a8ebc3e01346cde2a","slug":"karwa-chouth-city-news-mbd326171793","type":"story","status":"publish","title_hn":"फख्र है वो दूसरे के चांद की हिफाजत कर रहे हैं..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फख्र है वो दूसरे के चांद की हिफाजत कर रहे हैं..
विज्ञापन
karwa chouth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गुरुवार को करवाचौथ के उत्साह के बीच कुछ सुहागिनें ऐसी भी थीं, जिन्होंने अपने पति से दूर रहकर व्रत रखा। मोबाइल पर पीया का चेहरा देखकर व्रत खोला। मन में दूर रहने की कसक थी, लेकिन चेहरा गर्व से चमक रहा था कि उनका ‘चांद’ सरहद पर अपना फर्ज निभाकर दूसरी सुहागिनों के ‘चांद’ की हिफाजत कर रहा है।
अलीगंज के गांव करिया नगला निवासी विशेष कुमार 12वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में तैनात हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पंजाब के गुरदासपुर में है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद यह दूसरा करवाचौथ है। पिछली बार छुट्टियां मिल गई थीं, इसलिए अपने हाथों से पानी पिलाकर व्रत खुलवाया था। इस वर्ष जून में छुट्टियां मिली थीं। उसके बाद जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के कारण सभी सेना अलर्ट पर हैं। बार्डर पर नियुक्ति होने की वजह से अवकाश नहीं मिला। पत्नी कोमल राठी ने बताया कि सुबह से निर्जला व्रत रखा था। सासू मां के साथ पूजा की है। उनकी कमी महसूस हो रही है, लेकिन अपनी खुशियों से बढ़कर देश सेवा है। यह मौका किस्मत वालों को ही मिलता है। इसलिए वह अपना कर्तव्य बखूबी निभा रहे हैं तो बहुत गर्व हो रहा है। उन्होंने वीडियो कालिंग कर पति का चेहरा देखा और व्रत खोला।
पहले व्रत के लिए छाया था उत्साह
आशियाना निवासी वैशाली चौधरी का शादी के बाद पहला करवाचौथ का व्रत था। इसकी वजह से पूजन प्रकाश नगर स्थित मायके में आकर किया है। उन्होंने कहा कि इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। सुबह से निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को पूजन किया। व्रत खुलवाने के पति नितिन चौधरी मायके में ही आ गए थे। उनके प्रेम और समर्पण की वजह यह दिन खास बन गया।