फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwar Yatra 2024: Vehicles will not run on Delhi Highway from evening, both ways are for Kanwariyas

Kanwar Yatra 2024: दिल्ली हाईवे पर शाम से नहीं चलेंगे वाहन, बाइकों पर भी रोक, कांवड़ियों के लिए दोनों लेन

Thu, 01 Aug 2024 08:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 08:53 AM IST
सार

कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद- दिल्ली हाईवे पर आज शाम पांच बजे से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध शुक्रवार सुबह तक रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि शिवरात्रि पर कांवड़ियों की ज्यादा भीड़ रहेगी। इसलिए रूट प्लान लागू किया गया है। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024: Vehicles will not run on Delhi Highway from evening, both ways are for Kanwariyas
मुरादाबाद में लगा जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

शिवरात्रि (त्रयोदशी) पर कांवड़ियों की ज्यादा भीड़ तय मानकर बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से दिल्ली हाईवे पर हर तरह का वाहन संचालन रोक दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के लिए लग रही इस पाबंदी के बीच मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर कार और बाइक भी नहीं चलेंगी।

विज्ञापन


हाईवे की दोनों लेन सिर्फ कावंड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगी। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शिवरात्रि शुक्रवार की है। फीडबैक है कि तब ब्रजघाट से इधर आने वाले कांवड़ियों की संख्या ज्यादा होगी। इसीलिए यह पाबंदी लगाई जा रही है।
विज्ञापन


अभी मुरादाबाद-दिल्ली के बीच एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दूसरी लेन से दोनों दिशा की कारें, बाइक व अन्य हल्के वाहन चलाए जा रहे हैं। यह व्यवस्था पूरे सावन रहेगी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि हाईवे समेत सभी कांवड़ रूटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पाबंदी के दौरान पुलिस वाहन, एंबुलेंस और इमरजेंसी सेवा में लगे वाहनों के संचालन की छूट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू
रामपुर में बुधवार रात से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इस बीच बसें व कारें हाईवे पर एक लेन में चलेंगे। दूसरी लेन में सिर्फ कांवड़िये चलेंगे। यह पाबंदी सोमवार दोपहर दो बजे तक रहेगी। 

ट्रैफिक डायवर्जन के लिए भारी वाहनों के रूट तय
इस हफ्ते शुक्रवार को शिवरात्रि होने के कारण मुरादाबाद पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक संचालन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक दिल्ली हाईवे पर कार और बाइक भी नहीं चलेंगी। इस बीच ट्रैफिक के संचालन के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पाबंदी के दौरान दिल्ली हाईवे का ट्रैफिक बदले मार्गों से चलाया जाएगा। नियमों का पालन हो, इसके लिए कैमरों से भी निगरानी कराई जाएगी।

ये हैं वैकल्पिक मार्ग

मुरादाबाद से दिल्ली-मेरठ जाने के लिए
मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ जाने वाली रोडवेज की बसें टीपीनगर आजाद नगर में बने अस्थायी बस स्टैंड से बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होकर दिल्ली और मेरठ जाएंगी और इसी मार्ग से वापस आएंगी। भारी वाहन भी इसी रूट से चलेंगे। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक छोटे वाहनों को भी इसी मार्ग से गुजारा जाएगा।

अमरोहा से बरेली के लिए
अमरोहा से रामपुर व बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बस व ट्रक कैलशा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर और बरेली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। छोटे वाहनों को भी इसी मार्ग से गुजारा जाएगा।

बरेली से दिल्ली की ओर
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बसें, ट्रक वाया मिलक, शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर और हापुड़ होकर गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचेंगे तथा इसी मार्ग से वापसी दिल्ली से बरेली आ सकेंगे। छोटे वाहनों को भी इसी मार्ग से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed