फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanwar Yatra 2024: Additional coaches will be installed in six passenger trains including Chandausi-Rishikesh

Kanwar Yatra 2024: चंदौसी-ऋषिकेश समेत छह पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, जल लाने वाले भक्तों को राहत

Thu, 18 Jul 2024 12:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 12:55 PM IST
सार

कांवड़ मेले को देखते हुए छह ट्रेनों में अतिरिक्त अनारक्षित कोच जोड़े जाएंगे। इससे हरिद्वार और बृजघाट से जल लाने वाले भक्तों को राहत मिलेगी। रेवले अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था 22 जुलाई से 20 अगस्त तक लागू होगी।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024: Additional coaches will be installed in six passenger trains including Chandausi-Rishikesh
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ मेले के लिए चंदौसी-ऋषिकेश, गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर समेत छह ट्रेनों में अतिरिक्त अनारक्षित कोच जोड़े जाएंगे। 22 जुलाई से 20 अगस्त तक यह व्यवस्था लागू होगी। इससे कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी।

विज्ञापन


(04360-59) ऋषिकेश-चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर में तीन कोच, (04376-75) बरेली-अलीगढ़-बरेली पैसेंजर में दो कोच, (04378-77) बरेली-अलीगढ़-बरेली पैसेंजर में दो कोच जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा (04333-34) गजरौला-नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर में एक कोच, (04393-94) गजरौला-अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर में एक कोच और (04358-57) नजीबाबाद-मुरादाबाद-नजीबाबाद पैसेंजर में एक कोच जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद और आसपास के स्टेशनों से हरिद्वार, ऋषिकेश, गढ़मुक्तेश्वर, राजघाट जाने वाले यात्री  काफी संख्या में रहते हैं। उनके लिहाज से यह व्यवस्था की गई है।

जरूरत पड़ने पर कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव गंगा घाट वाले स्टेशनों पर दिए जा सकते हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा सकते हैं।

मुरादाबाद से टांडा तक चलेंगी ई-बसें

यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद से टांडा तक ई-बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए ई-बस डिपो के अधिकारी रूट का निरीक्षण करेंगे। अगर रूट की स्थिति ठीक पाई गई तो जल्द ही ई-बस सेवा शुरू कर दी जाएंगी।

मुरादाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की ओर से शहर में तीन रूट पर ई-बस का संचालन किया जा रहा है। ई-बस डिपो के अधिकारियों के बीच मुरादाबाद से टांडा तक ई-बस चलाने की कवायद शुरू हो गई है।



ई-बस डिपो के अधिकारियों ने बताया कि मुरादाबाद से टांडा ई-बस चलाने के लिए इस रूट का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ई-बसों को कुछ दिन तक चलाकर ट्रायल लिया जाएगा। अगर इस रूट पर यात्री मिलते हैं तो ई-बसों के संचालन पर विचार किया जाएगा।

इससे पहले मुरादाबाद से टांडा तक ई-बस चलाने के लिए नगर पालिका परिषद टांडा की अध्यक्ष साहिबा सरफराज कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग कर चुकी हैं।

मुरादाबाद से टांडा तक ई-बसों का संचालन करने के लिए जल्द ही रूट का निरीक्षण किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक पाया गया तो विभाग की अनुमति मिलने के बाद ई-बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। - बाबर खान, प्रबंधक संचालन, सिटी ई-बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed