फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   It is not right to adopt foreign culture and civilization: Swarupanand Yeti

विदेशी संस्कृति-सभ्यता को अपनाना ठीक नहीं:स्वरूपानंद यति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
It is not right to adopt foreign culture and civilization: Swarupanand Yeti
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयं संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महानगर सह कार्यवाहक एवं विहिप के मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री अरुण की मौजूदगी में कृष्ण नगर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर स्वरूपानंद यति महाराज ने हिंदुओं की उपासना पद्धति को विस्तार से बताते हुए कहा कि आज हम अपनी संस्कृति व सभ्यता को भुलाकर विदेशी संस्कृति व सभ्यता को अपनाते जा रहे हैं, यह भविष्य के लिए ठीक नहीं है, हमे सजह होना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर क़िसरोल के बच्चों ने सांसकृतिक कार्यक्रम पेश किया। संघ के विभाग प्रचारक ब्रजमोहन ने 100 वर्षो की संघ यात्रा को विस्तार से बताते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए बना संगठन है। जो विश्व में सबसे बड़ा है। हम जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र धर्म का पालन करने का संदेश देते हैं। संघ के महानगर कार्यवाह प्रमोद ने कहा कि पंच परिवर्तन केवल भाषण का विषय नहीं है संकल्प का विषय हैं, हमें इस पर काम करना होगा। हमें पर्यावरण संरक्षण व कुटुंब प्रबोधन पर काम करना होगा। महामंडलेश्वर स्वरूपानंद यति ने कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कार देंने होंगे, अपने गौरवशाली इतिहास को बताना होगा। तभी अपने आपको सुरक्षित कर पाएंगे। विहिप के प्रांत संगठनमंत्री अरुण कुमारने हिंदुओं की एकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता पंकज महेश्वरी ने की। मुख्य सहयोग मनोकामना श्री हनुमान मंदिर प्रबंध समिति के बिल्लू कत्याल व अन्य आयोजन समिति सदस्यों का रहा। इस मौके पर विहिप महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, नवदीप, अनिल कठेरिया, विवेक, आसाराम, उम्मीद राज, आशुतोष शर्मा, सुभाष शर्मा, डॉ अनिल महेश, डॉ लता चंद्रा, अल्पना रितेश गुप्ता, नवदीप वाल्मीकि, पंकज नारंग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed