फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inspector and constable accused of indecency during checking suspended

Moradabad News: चेकिंग के दौरान अभद्रता के आरोपी दरोगा और सिपाही निलंबित

Fri, 29 Aug 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 29 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Inspector and constable accused of indecency during checking suspended
बिलारी। थाना क्षेत्र में हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर बैठी महिला से अभद्रता करने और हड़बड़ाहट में बाइक से गिरकर महिला के गंभीर घायल हो जाने की घटना में यातायात दरोगा और सिपाही को एसएसपी ने जांच के बाद निलंबित कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस स्टाफ के रवैये की शिकायत क्षेत्र के एक भाजपा नेता ने एसएसपी और एसपी ट्रैफिक से की थी।
विज्ञापन

बिलारी नगर में मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को लेकर एसपी ट्रैफिक द्वारा समय समय पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाती है। ट्रैफिक पुलिस को नगर में बस स्टैंड के निकट गांधी पार्क और महाराणा प्रताप चौक पर वाहन चेकिंग के निर्देश दिए जाते हैं। बुधवार दोपहर बाद ट्रैफिक पुलिस के दरोगा शनि कुमार और सिपाही आकाश तोमर थाना भगतपुर में तैनात होमगार्ड इब्ने हसन को लेकर वाहन चेकिंग करने नगर के गांधी पार्क की बजाए 500 मीटर आगे हाईवे स्थित रानी प्रीतम कुंवर स्कूल के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे अमरपुरकाशी गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी ललिता अपने देवर सतीश के साथ बाइक पर बैठकर मुरादाबाद से बिलारी होते हुए अमरपुरकाशी जा रही थी। वाहन चेकिंग कर रहे ट्रैफिक स्टाफ ने सतीश को बाइक रोकने को कहा। इस दौरान सतीश की बाइक थोड़ा आगे बढ़ जाने पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर बाइक सवार ललिता का दुपट्टा खींचने का आरोप लगा। हड़बड़ाहट में ललिता बाइक से सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई। इस दौरान राहगीरों की भीड़ लगते ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी घायल महिला के साथ अस्पताल तक जाने के बाद खिसक गए। अस्पताल पर मिले होमगार्ड इब्ने हसन का ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला भाजपा के नवैनी पहाड़पुर मंडल के महामंत्री मेघराज सैनी की करीबी रिश्तेदार होने की वजह से उन्होंने दूरभाष पर ही एसएसपी, एसपी ट्रैफिक, थाना प्रभारी बिलारी आदि से ट्रैफिक पुलिस के रवैये की शिकायत की। बुधवार आधी रात को एसपी ट्रैफिक ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हाल जानने के बाद भाजपा नेता मेघराज सैनी से भी जानकारी ली थी। पता चला है कि जांच के बाद बृहस्पतिवार को एसएसपी ने उपनिरीक्षक शनि कुमार और आरक्षी आकाश तोमर को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। याद रहे की पूर्व के दिनों में भी ट्रैफिक पुलिस के रवैये को लेकर बिलारी वासियों ने एसपी ट्रैफिक और अन्य अधिकारियों को शिकायतें की थीं। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी अक्सर वाहन चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed