{"_id":"60e8a53e8ebc3ee59b7ff4ee","slug":"innocent-scorched-by-current-died-during-treatment-city-news-mbd3951487120","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे मासूम की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे मासूम की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाइटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण बुरी तरह झुलसे मासूम रियांश (10) की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। तीन जुलाई को मझोला के दान सहाय की मिलक, नया मझरा निवासी रियांश छत पर खेलते समय 132 केवीए की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। 10 वर्षीय रियांश ने सात दिन तक अस्पताल में मौत से जंग लड़ी लेकिन अफसोस वह बच नहीं सका।
दरअसल दान सहाय की मिलक में हाइटेंशन लाइन लोगों के घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन जुलाई को दोपहर करीब बारह बजे अचानक हाइटेंशन लाइन में तेज आवाज हुई थी। इससे लोगों के घरों के मीटर और कई उपकर फुंक गए थे। कालोनी निवासी राजू का बेटा छत पर खेल रहा था, परिजनों ने जब छत पर जाकर देखा तो मासूम बुरी तरह झुलसा हुआ जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी उसी दिन शाम को हो गई थी। इसके बावजूद आज तक यह पता लगाने की कोशिश तक नहीं की गई कि लाइन में फाल्ट कैसे हुआ। गौरतलब है कि एक लाख 32 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट इतना जोरदार था कि की घरों के लेंटर चटक गए थे, बायरिंग और उपकरणों में आग लग गई थी। वहीं घटना के चश्मदीद गुड्डू का कहना है कि मोहल्ले में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही थी। घटना के समय बिजली विभाग की टीम ट्रांसफार्मर पर काम कर रही थी। हादसे के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने बिजली सप्लाई बंद करा दी थी। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।