फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   injured women died in hospital

सांड़ के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत-00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
injured women died in hospital
शाहबाद (रामपुर)। भांजे की शादी में भात लेकर आई महिला पर सांड़ हमलावर हो गया। इस दौरान महिला के गंभीर चोटें आईं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव जहांगीरपुरी निवासी नन्हें की पत्नी श्यामवती अपनी ननद के बेटे यानी भांजे की शादी में बीती 21 अप्रैल को शाहबाद के ईसाखेड़ा गांव में भात लेकर आई हुई थी। बीती 21 अप्रैल को शादी के दौरान गीतों का कार्यक्रम चल रहा था। महिला गांव में दूसरे रिश्तेदार के यहां पर जा रही थी। जाते समय महिला पर एक सांड़ हमलवार हो गया। इस हमले में महिला पीछे की ओर गिरी थी। इस दौरान महिला के सिर में गहरी चोटें आईं थीं। महिला की चीख पुकार निकलने पर परिजन एकत्र हो गए थे। महिला की हालत को गंभीर देखते हुए परिजन रामपुर ले गए थे। हालत में सुधार नहीं होने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन, महिला की हालत दिन-व-दिन बिगड़ती गई। इसके बाद परिजन महिला को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए थे जहां पर उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार को महिला ने दम तोड़ दिया। इससे मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन महिला की मौत की सूचना देने के लिए कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed