फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In Buddhi Vihar, smelly black water comes out as soon as the tap is opened.

Moradabad News: बुद्धि विहार में टोंटी खोलते ही निकलता है बदबूदार काला पानी, लोग हो रहे बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
In Buddhi Vihar, smelly black water comes out as soon as the tap is opened.
मुरादाबाद। नगर निगम के वार्ड-16 की बुद्धि विहार कॉलोनी के सेक्टर दो में घरों में गंदा पानी आ रहा है। खासकर छठ पूजा पार्क के आसपास के इलाके में लोग पीने के स्वच्छ पानी को तो तरस ही रहे हैं, उनके घरों में कपड़ा धोना और स्नान करना भी मुहाल हो रहा है। पानी इतना गंदा है कि उससे बदबू आती है।
विज्ञापन

बुद्धि विहार के लोगों की माने तो यहां गंदे जल की समस्या तो करीब छह महीने से भी अधिक समय से है लेकिन अब कुछ दिनों से तो नगर निगम की पेयजल पाइप लाइन से इस कदर गंदा पानी आने लगा है कि पाने लायक तो छोड़िए, कपड़े धोने व नहाने लायक भी नहीं है। इसे लेकर लोगों ने नगर निगम से भी कई बार शिकायतें की है, महापौर तक भी शिकायतें पहुंचाई। यहां रह रहे लोगों ने बताया कि उन्होंने महापौर को बताया तो उन्होंने यहां टीम तो भेजी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। क्योंकि यहां पाइप लाइनें करीब चालीस साल पुरानी हैं और वह काफी गहरे में चली गई हैं। पाइप लाइन जर्जर होने के कारण लीक हो गई हैं और सीवर या नालों का गंदा पानी पेयजल में मिक्स होकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। यह बड़ी समस्या है, जिसे लेकर नगर निगम को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर समस्या का समाधान करना होगा। फिलहाल तो किसी साधन संपन्न घरों में किसी तरह टैंक भरते हैं और घंटे दो घंटे बाद जब गंदगी नीचे बैठ जाती है तो उसी पानी को आरओ के जरिये पीने लायक बनाते हैं लेकिन इससे बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन

--
खराब पानी से दो बच्चे हो चुके बीमार
- भले ही घर में आरओ लगा रखा है लेकिन इसके बावजूद यह पानी पीने से दो बच्चों को हैपेटाइटिस की समस्या हो चुकी है, ऐसा कई घरों में हो रहा है। लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप सक्सेना
--
सीवर भी चोक है
- इस कॉलोनी में तो हमारे घर की तरफ का सीवर भी लंबे समय से चोक है, जिसके कारण नालियों में पानी भर रहा है, मच्छर पैदा हो रहे हैं, भारी परेशानी हो रही है।
- अशोक नागपाल
--
स्वच्छ पेयजल मूलभूत जरूरत
- प्रधानमंत्री तक स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की बात करते हैं लेकिन यहां नगर निगम इस बड़ी समस्या को लेकर आंखे बंद किए हुए है, आखिर यह जिम्मेदारी किसकी है।
- प्रियांश कौशिक
--
घरों की टोंटियां जाम हो गईं
- नगर निगम का पेयजल इतना गंदा है कि मेरे घर की सारी टोंटियां ही जाम हो गई हैं, आज ही प्लंबर को बुलाकर सा्री टोंटियों को ठीक कराना पड़ा है।
- कल्पना भंडारी
--
पानी से आती है बदबू
- जैसे ही टोंटी खोलते हैं और पानी बाल्टी में गिरता है तो उसका रंग तो काला होता ही है, उसमें बदबू भी आती है, अब कोई बताए कि ऐसे पानी को कैसे पिया जा सकता है।
- नम्रता सिंह
--

नालियां भरी हुई हैं
- कॉलोनी की कई गलियों में नालियां भरी हुई हैं, काफी नालियां टूटी भी हैं, जिसके कारण पानी सड़कों पर आने लगता है, तो आवागमन में भी समस्या पैदा हो जाती है।
- गीता नेहरा
--
पार्षद से कहने पर भी नहीं समाधान
- यहां के लोग काफी समय से परेशानियों से जूझ रहे हैं, क्षेत्रीय पार्षद से कई बार इन दिक्कतों को बताया लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं है, कोई तो समाधान कराए।
- निशा अग्रवाल
--
पार्क में भी अतिक्रमण
- घर के सामने ही छठ मैया का पूजा पार्क है लेकिन इस पार्क में बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर रखकर पार्क में अतिक्रमण कर लिया है, जिससे यहां खेलने पर बच्चों को खतरा रहता है।
- पूनम कौशिक
--
पार्क का सुंदरीकरण हो
- पार्क में ट्रांसफार्मर लगाकर उसे बिजली घर में तब्दील कर दिया गया है, उन्हें बंद भी नहीं किया गया। इस पार्क का सुंदरीकरण होना चाहिए, ट्रांसफार्मरों को कहीं और रखना चाहिए।
- रीतू कौशिक
--
कपड़े धोने में भी दिक्कत
- जब पानी आता है तो पहले बाल्टी में भरकर छोड़ते हैं, गंदगी नीचे बैठ जाने के बाद उससे कपड़े धोने, नहाने में इस्तेमाल करते हैं लेकिन बदबू आती रहती है।
- नम्रता शर्मा
--
स्वच्छ पेयजल निगम की जिम्मेदारी
- पाइप लाइनें काफी पुरानी हैं, कोई एक व्यक्ति तो उन्हें बदल नहीं सकता। यह नगर निगम की ही जिम्मेदारी है कि वह पाइप लाइन बदलें, नागरिकों को स्वच्छ पेयजल दें।

- भावना त्यागी
--
खराब पानी बीमारी की जड़
- खराब पानी पीने के कारण ही यहां के लोग अधिक बीमार हो रहे हैं, नगर निगम को तत्काल इस बड़ी समस्या से निजात दिलाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनानी चाहिए।
- ममता सक्सेना
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed