फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Improvement-compartment applications

Moradabad News: 31 मई तक भरे जाएंगे सुधार-कंपार्टमेंट बोर्ड परीक्षा के आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Improvement-compartment applications
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कंपार्टमेंट-सुधार परीक्षा के आवेदन सात मई से 31 मई तक भरे जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि हाईस्कूल की सुधार परीक्षा के अंतर्गत विद्यार्थी अपने फेल हुए एक विषय में और कंपार्टमेंट के अंतर्गत विद्यार्थी अपने फेल हुए दो विषयों में से केवल किसी एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में मानविकी, विज्ञान व वाणिज्य वर्ग में सम्मिलित परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग-एक व दो में निर्धारित विषयों में किसी एक प्रश्नपत्र में, व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में फेल विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के अर्ह माने जाएंगे। परीक्षा शुल्क 306 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद के मद में जमाकर शुल्क के चालान की मूल प्रति के साथ हाईस्कूल सुधार-कंपार्टमेंट परीक्षा, इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति को डाउनलोड करके परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को रजिस्टर्ड डाक से निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात तीन दिन के अंदर भेजना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुधार-कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित तथा प्रयोगात्मक-प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन), इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित एवं प्रयोगात्मक दोनों भागों फेल रहे विद्यार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। किसी विषय के दोनों में से किसी एक भाग में अनुत्तीर्ण और दूसरे भाग में उत्तीर्ण परीक्षा केवल अपने अनुत्तीर्ण भाग में अथवा यदि चाहें तो अनुत्तीर्ण व उत्तीर्ण दोनों भागों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इनकी लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षाओं की सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article