फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ikram qureshi sp jila adhyaksh

जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर इकराम काबिज, अतहर बोले-सब गलत

Mon, 09 Jan 2017 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 09 Jan 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
ikram qureshi sp jila adhyaksh
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
जिलाध्यक्षी को लेकर इकराम कुरैशी और अतहर अंसारी के बीच चल रही खींचतान में रविवार को एक नया मोड़ आया। इकराम कुरैशी सपा दफ्तर पहुंचे और जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो गए। बोले मुख्यमंत्री के आदेश पर मैने जिम्मेदारी संभाली है।
विज्ञापन


वहीं अतहर अंसारी का कहना है कि जब पार्टी में   राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ही गलत है तो जिलाध्यक्ष कैसा। अखिलेश यादव समर्थित सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी रविवार को समर्थकों के साथ ऑफिस पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


साथ ही नोटों की माला और मुकुट भी पहनाया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि कार्यकर्ता जी जान से विधानसभा चुनाव में जुट जाए। क्षेत्र में जन जन तक प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने हाजी इकराम के साथ जिला महासचिव संजीव यादव, जयवीर सिंह यादव का मुकुट और नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कांठ विधायक अनीसुर्रहमान, हाजी यूसुफ अंसारी, शमीमुल हक, नवाब जान खां, मो. फहीम, विजय वीर सिंह यादव, राजेश कुमारी यादव, हाजी उस्मान, धर्मेंद्र यादव, कामिल अंसारी, राजकुमार यादव, उबैद इकराम, मोससिन, मो. ताहिर खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed