फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband gave three divorces to the woman

पति ने महिला को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Husband gave three divorces to the woman
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक से उसके प्रेम संबंध थे। तीन साल पहले युवक बिना दहेज के ही निकाह करने को तैयार हो गया था। निकाह करने के कुछ माह बाद ही पति और उसके परिजनों ने दहेज के लिए उसे ताने देने शुरू कर दिए थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि 25 जून को आरोपी पति ने फिर से महिला पर दबाव बनाया कि वह अपने मायके से बाइक और दो लाख रुपये नकद लेकर आए। महिला ने बाइक और रुपये मायके से लाने के लिए इनकार किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसएसपी ने मझोला थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed