फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband beat his wife

विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Husband beat his wife
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कुमार कुंज कालोनी निवासी कारोबारी ने दहेज की मांग पूरी न होने पर रविवार को पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने गुरुवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने पीड़िता को कोतवाली भेजा। वहां पुलिस ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिला इटावा निवासी युवती की शादी 20 साल पहले नगर में कालोनी कुमार कुंज निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके दो बेटे हैं जो पति के पास हैं। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके ससुराल वालों ने उससे अपने मायके से बीस लाख रुपये लाने को कहा। दो साल पहले उसने मायके से 15 लाख रुपये लाकर ससुराल वालों को दे दिए थे। उसके बाद कुछ दिन तक तो उनका व्यवहार ठीक रहा, लेकिन फिर से दहेज के प्रताड़ित किया जाने लगा। रविवार को उसके पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने घर में जाने का प्रयास किया लेकिन उसे घर के अंदर नहीं जाने दिया गया। महिला ने गुरुवार को जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि जिलाधिकारी ने पीड़िता को कोतवाली भेज दिया। वहां पुलिस ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed