{"_id":"61bf7dbdb9e6fb4c374e9210","slug":"honor-to-be-hindu-harishankar-city-news-mbd41321954","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हिन्दुत्व की भावना के कैसे हिन्दू हरिशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हिन्दुत्व की भावना के कैसे हिन्दू हरिशंकर
विज्ञापन
मुरादाबाद। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री हरिशंकर ने कहा कि हिंदू होना सम्मान की बात है। हिंदू हैं तो आप के अंदर हिंदुत्व भी होना ही चाहिए। मंदिर बच्चों और परिवारों की संस्कार की पहली पाठशाला है।
पाकबड़ा में संत नामदेव बड़ा मंदिर परिसर में मूर्ति स्थापना के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हरिशंकर ने कहा की मंदिरों में परिवारों के संस्कार जुडे़ रहते हैं। पाठशाला भी मंदिर ही होते हैं। यहां पर बच्चा अपने सबसे पहले अपने परिजनों के साथ आना शुरू होता है। बच्चा अपने परिवारों को देखकर ही संस्कार ग्रहण करता है। मंदिरों के प्रवेश द्वार सभी के लिए खुले होने चाहिए। क्योंकि भगवान सभी की पूजा स्वीकार करते हैं। भगवान किसी के साथ के साथ कोई भेदभाव नही करते हैं।
उन्होंने कहा की आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी में सभी देशभक्तों का बड़ा योगदान है। शहीदों को याद करने के लिए उनका नमन और चिंतन करने के लिए देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी को एक साथ बैठ कर देश के विकास की रणनीति बनानी चाहिए। आने वाले समय में देश के सामने क्या-क्या परेशानियां होगी इसकी भी चर्चा करनी चाहिए। मंदिरों का देश की आजादी में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संतों ने भी देश की आजादी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
इससे पहले, बड़ा मंदिर परिसर में पांच दिनों से चल रहे हवन पूजन की समाप्ति के साथ ही भगवान श्रीराम-सीता, लक्ष्मण हनुमान और शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। इससे पहले सभी प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक राजेश कुमार चुन्नू, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, संघ के विभाग प्रचारक वतन कुमार, विभाग संचालक ओमप्रकाश शास्त्री, विभाग के प्रचार प्रमुख पवन जैन, रामबाबू भटनागर, रिंकू गोस्वामी, श्याम रूहेला, मोहित शर्मा, प्रमोद कुमार, महेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, संजीव कुमार, सीताराम रूहेला, मनीष भटनागर, लवी रूहेला, रोहताश सैनी, सोनू ठाकुर, देवेंद्र सिंह, आदि उपस्थित थे।