फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   holi celebrated

हर फिजा में उड़ा उल्लास का रंग, बुजुर्ग भी झूमे बच्चों संग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
holi celebrated
मुरादाबाद। रंगों का त्योहार और आपसी प्रेम, भाईचारे का प्रतीक होली शहर में हर्षोल्लास से मनाई गई। दो साल की कोराना की पाबंदियों के बाद होली का उत्साह अलग ही दिखाई दिया। होली के गीतों पर लोगों ने जमकर मस्ती की और एक-दूसरे को मंगलकामनाओं के साथ रंग लगाया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब रंगों से सराबोर दिखे।
विज्ञापन

जगह जगह गली मोहल्लों में हुरियारों की टोलियां ढोल नगाड़ों पर नाचती नजर आईं। घरों में गुजिया, लड्डू, शक्कर पारे आदि तमाम तरह के मिष्ठान बनाए गए। हाथी वाला मंदिर और किसरौल से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें फूलों की होली का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा में भगवान के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। अबीर-गुलाल और फूल उड़ाते हुए शोभायात्रा मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल से गंगा मंदिर कटघर तक पहुंची। मां काली, योगेश्वर श्रीकृष्ण, भगवान शंकर, राम दरबार की झांकी ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद एक ओर शोभायात्रा 84 घंटा मंदिर से निकलकर दीवान का बाजार, मंडी चौक, एस कुमार चौराहा, रेती स्ट्रीट, चौमुखापुल, टाउनहॉल, नागफनी होते हुए गंगा मंदिर पहुंची। लोगों ने जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed