{"_id":"616888c85e792b18df5074a9","slug":"heavy-vehicles-are-prohibited-from-entering-the-city-till-late-at-night-city-news-mbd4061875138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन: विजयदशमी पर रहेगा रूटडायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन: विजयदशमी पर रहेगा रूटडायवर्जन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस प्रशासन की ओर से विजयदशमी पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शुक्रवार यानि आज रात 11 बजे की बजाय दो बजे तक शहर में भारी वाहनों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इस दौरान वाहनों को बदले मार्ग से निकाला जाएगा। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए शहर के एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस बल तैैनात किया गया है। वहीं, दोपहर दो बजे से रोडवेज व निजी बसों की भी महानगर में एंट्री नहीं हो सकेगी।
एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को महानगर के लाइन पार रामलीला मैदान, लाजपत नगर में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली रोड व कांठ रोड से सभी भारी माल वाहनों की सुबह छह से रात दो बजे तक इंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। रात दो बजे के बाद इन वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।
बिजनौर व कांठ रोड से आने वाली रोडवेज व निजी बसें दोपहर दो बजे के बाद केवल किला तिराहा तक आएंगी और यहीं से सवारियां लेकर वापस लौट जाएंगी। काशीपुर-टांडा और बाजपुर की ओर से आने वाली सभी प्राइवेट बसें को दो बजे के बाद केवल रामपुर दोराहा तक आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
रामपुर-बरेली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें दोपहर दो बजे से मेला समाप्ति तक हनुमान मूर्ति तक ही आएंगी।
संभल, दिल्ली व बिलारी की ओर से आने वाली सभी रोडवेज व निजी बसें आजाद नगर टीपीनगर मोड़ तक आने की अनुमति होगी। दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक से लाइनपार रामलीला की ओर जाने वाले वाहनों के लिए मंडी समिति में पार्किग की व्यवस्था की गई है। रामलीला मैदान तक केवल पास धारक ही अपने वाहनों को पुतलीघर तिराहा से रामलीला मैदान तक ले जा सकेंगे।
शुक्रवार दोपहर दो बजे से लेकर मेला समाप्ति तक कपूर कंपनी पुल से रामलीला स्थल की ओर दुपहिया वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यहां से केवल पैदल लोग ही जा सकेंगे। पुल पर वनवे की व्यवस्था रहेगी। किसी भी प्रकार के वाहन मानसरोवर गेट, प्रकाश नगर चौराहा, मझोली चौराहा और बुद्घि विहार से रामलीला मैदान की तरफ नहीं जाएंगे।