फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heat continues, clouds dropped the temperature

Moradabad News: गर्मी बरकरार, बादलों ने गिराया तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Heat continues, clouds dropped the temperature
मुरादाबाद।
विज्ञापन

तेज धूप की वजह से गर्मी बेहाल कर रही है। हालांकि बादलों की आवाजाही की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया है।
बुधवार को सुबह तेज धूप निकली थी। दोपहर में धूप की तपिश की वजह से गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। हालांकि बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छा रहे थे। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह अधिकारियों के अनुसार बुधवार को तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में नमी होने की वजह से सुबह वातावरण में नमी 60 फीसदी थी, जो शाम को 43 फीसदी रही। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव आया है। यही कारण है कि वहां से आने वाली नमी भरी हवा से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों के तापमान पर भी असर पड़ रहा है। तापमान सामान्य से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed