फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing in the case registered against SP MLA will now be held on February 19

सपा विधायक के खिलाफ दर्ज मामले में अब 19 फरवरी को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hearing in the case registered against SP MLA will now be held on February 19
मुरादाबाद। पिछले विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद विजय जुलूस निकालकर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में फंसे सपा विधायक नवाब जान के मामले में गुरुवार को भी सुनवाई नहीं हो पाई। सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तारीख लगा दी गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में चुनाव जीतने के बाद अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल से अपने निवास तक सपा विधायक ने विजय जुलूस निकाला था। इस मामले में सपा विधायक नवाब जान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एमपी-एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या चार स्मिता गोस्वामी की अदालत में विचाराधीन है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में गवाही पूरी हो चुकी हैं। विधायक नवाब जान की ओर से जमानती प्रस्तुत करने की कार्रवाही चल रही है, लेकिन कोरोना काल में कोविड19 नियमों के कारण कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पा रही है। मुकदमे में सुनवाई के लिए 19 फरवरी नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed