फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Head constable and home guard pushed

Moradabad News: हेड कांस्टेबल और होमगार्ड को धक्का दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Head constable and home guard pushed
अगवानपुर। शेरुआ चौराहे पर एक ऑटो चालक ने हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार और होमगार्ड रमेश को धक्का दे दिया। इससे दोनों मामूली रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चौकी में पुलिस कर्मियों ने ऑटो का चालान के बाद विवाद को निपटा दिया।
विज्ञापन

कांठ रोड के शेरुआ चौराहे पर सोमवार को ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार की ट्रैफिक को दुरुस्त करने में ड्यूटी लगी थी। उनके सहयोग के लिए होमगार्ड रमेश सिंह भी साथ में तैनात थे। हेड कांस्टेबल सुरेश के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 7 बजे चौराहे से करीब सौ मीटर शेरूआ धर्मपुर गांव की ओर ऑटो स्थानीय लोगों का एक ऑटो चालक से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

एक ग्रामीण ने चालक की नाक पर घूंसा मार दिया। चालक नशे में था। वह कांस्टेबलों के पास पहुंच गया और युवक को पकड़ने की मांग करने लगा। कांस्टेबल के समझाने पर चालक उसने उलझ गया और मुंह पर तमाचा मारा और होमगार्ड को धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड रमेश कांठ मार्ग पर बीचों जाकर गिरा। कांस्टेबल भी काफी दूर जाकर गिरा। कांस्टेबल और होमगार्ड ने युवक को पकड़ लिया। घटना से चौराहे पर हंगामा हो गया। पुलिस कर्मी युवक को पकड़कर पुलिस चौकी में ले आए। चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार के मुताबिक युवक के ऑटो का चालान करके कार्रवाई की गई है। किसी ने मारपीट की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed