फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hanging deadbody of young found

सिविल लाइंस में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

सिविल लाइंस के झांझनपुर में अपने ही घर के कमरे में 18 वर्षीय विक्की का शव फंदे पर लटका मिला।दरवाजा खटखटाने के बाद भी विक्की ने कोई जवाब नहीं दिया।विक्की का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था।

विज्ञापन
hanging deadbody of young found

विस्तार

मुरादाबाद। सिविल लाइंस के झांझनपुर में अपने ही घर के कमरे में 18 वर्षीय विक्की का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के झांझनपुर निवासी विक्की(18) निजी स्कूल की बस पर हेल्पर था। उसके मां बाप की मौत हो चुकी है। विक्की के दो भाई और एक बहन है। शुक्रवार रात विक्की घर लौटा और कमरे में चला गया था। देर रात बड़ा दिनेश आया और खाना खाने के लिए विक्की को बुलाने उसके कमरे में गया। तब उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी विक्की ने कोई जवाब नहीं दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। विक्की का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। फारेंसिक टीम से भी जांच पड़ताल की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed