फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   groom was kidnapped and murdered a day before wedding In Rampur

यूपी में दूल्हे की हत्या: शादी से एक दिन पहले अपहरण कर मारा, होने वाली दुल्हन और उसके प्रेमी ने कराया मर्डर!

Mon, 16 Jun 2025 02:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Jun 2025 02:47 PM IST
सार

यूपी के रामपुर में शादी से एक दिन पहले दूल्हे का अपहरण कर कत्ल कर दिया गया। हत्या के बाद शव जंगल में फेंक दिया। हत्या आरोप होने वाली दुल्हन और उसके प्रेमी पर लगा है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
groom was kidnapped and murdered a day before wedding In Rampur
रामपुर में दूल्हे की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शादी से एक दिन पहले युवक की अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप परिजन ने होने वाली दुल्हन और उसके प्रेमी पर लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रामपुर में शादी से एक दिन पहले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताकर दूल्हे के घर पहुंचे दो बाइक सवारों ने दूल्हे का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को अजीमनगर इलाके के जंगल में फेंक दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दूल्हे का शव किया बरामद
परिजनों ने इस मामले में दुल्हन के साथ ही उसके एक प्रेमी और अन्य साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके आधार पर ही पुलिस ने दूल्हे का शव भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का यह मामला गंज थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी  निहाल (35) पुत्र मुशर्रत अली का विवाह भोट थाना इलाके के धनुपुरा गांव निवासी एक युवती से तय हुआ था। 

कपड़े दिलाने के बहाने घर से ले गए
निहाल की रविवार को धनुपुरा बरात जानी थी, परिवार के लोगों की माने तो 14 जून को दोपहर के वक्त वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच निहाल के पास एक फोन आया, फोन करने वाले युवक ने खुद को उसका चचेरा साला बताते हुए नए कपड़ों का साइज दिलाने की बात कहकर घर से बाहर बुला लिया। 

पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज
मृतक के भाई नायब के अनुसार, निहाल घर से निकला और फिर दो युवक उसके भाई को बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की। 

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ
निहाल के परिजनों ने होने वाली दुल्हन और उसके एक प्रेमी व अन्य साथी पर अपहरण करने और उसकी हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के जंगल में निहाल का शव बरामद कर लिया।

UP: सीना... हाथ और पैर पर अनगिनत वार, प्राइवेट पार्ट भी न छोड़ा; आधी रात में तांत्रिक को नृशंसता से काट डाला

आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले की खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed