फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Grandson strangled grandmother to death in house dispute burnt body found in bathroom report filed

मुरादाबाद: मकान के विवाद में पोते ने की दादी की गला दबाकर हत्या, बाथरूम में मिला जला हुआ शव, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Oct 2021 10:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 29 Oct 2021 10:59 PM IST
सार

पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मंजू अग्रवाल की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
Grandson strangled grandmother to death in house dispute burnt body found in bathroom report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी के मोहल्ला शिवधाम कालोनी में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। गुरुवार की आधी रात के बाद एक वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका जला हुआ शव बाथरूम में मिला। मृतका की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। मृतका की बेटी की तहरीर पर उसके पोते के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


65 वर्षीय सेवानिवृत्त एएनएम मंजू अग्रवाल काली मंदिर के पीछे मोहल्ला शिवधाम कॉलोनी में अपने पोते वैभव गर्ग के साथ रहती थी। गुरुवार को आधी रात के बाद लगभग तीन बजे वैभव ने सहसपुर निवासी चाचा सचिन को फोन करके बताया कि दादी बाथरूम में जल गईं हैं। सचिन ने मौके पर जाकर अपनी मां की मौत को संदिग्ध माना और 112 नंबर पर फोन करके पुलिस बुला ली। शुक्रवार तड़के सीओ बिलारी और कोतवाली प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मंजू अग्रवाल की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुक्रवार देर रात को मृतका की पुत्री अभिलाषा निवासी मोहल्ला वनभूलपुरा हल्द्वानी उत्तराखंड कोतवाली बिलारी पहुंची। उसने मृतका के पोते वैभव गर्ग के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिलाषा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनकी मां के नाम दो मकान थे। एक मकान की वसीयत उसने अपने बेटे सचिन गर्ग के नाम और दूसरे मकान की वसीयत पोते वैभव गर्ग के नाम कर दी थी। वैभव ने जब उसकी मां को ज्यादा परेशान किया तब उसने वैभव के नाम की गई वसीयत खत्म कराने की बात कही। अभिलाषा का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर 29 अक्तूबर की तड़के उसकी माता की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में बाथरूम में जाकर जला दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका की बेटी की तहरीर पर वैभव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed