फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gang sold a girl from Madhya Pradesh in Brass Colony Avnish Yadav opened a cowshed six years ago

UP: पीतल बस्ती में बेची एमपी की युवती... रैकेट गैंग के चंगुल से महिला को कराया मुक्त; गंदे धंधे पर खुलासा

Sun, 24 Aug 2025 04:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Aug 2025 04:03 PM IST
सार

मुरादाबाद के कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में रैकेट चलाने वाले गिरोह के तीन और आरोपी सचिन, हसीन और विकास चौहान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए। तीनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Gang sold a girl from Madhya Pradesh in Brass Colony Avnish Yadav opened a cowshed six years ago
मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में गंदा धंधा चलाने वाले गिरोह ने मध्य प्रदेश के मुरैना की एक लड़की को कटघर के पीतल बस्ती में कपिल नाम के युवक को बेच दिया था। मुरैना की पुलिस ने मुरादाबाद पहुंची और युवती को मुक्त करा कर ले गई है। 

विज्ञापन

पुलिस आरोपी कपिल को भी साथ ले गई है। अब मझोला पुलिस मुरैना पुलिस से संपर्क कर रही है। उधर संभल में गिरोह ने युवती को 80 हजार रुपये में बेचा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पांच माह पहले मध्यप्रदेश के मुरैना की एक युवती परिवार से नाराज होकर दिल्ली पहुंच गई। 

विज्ञापन

Gang sold a girl from Madhya Pradesh in Brass Colony Avnish Yadav opened a cowshed six years ago
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : संवाद

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उसे सचिन मिल गया और उसे काम दिलाने के बहाने मुरादाबाद ले आया। यहां उसने पिंकी से युवती को मिलवाया था। सचिन, पिंकी और इनके साथियों ने युवती को कटघर के पीतल नगरी क्षेत्र निवासी कपिल को बेच दिया था।

Gang sold a girl from Madhya Pradesh in Brass Colony Avnish Yadav opened a cowshed six years ago
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : संवाद

युवती के परिजनों ने मुरैना में केस दर्ज करा दिया था। पुलिस उसकी तलाश करते हुए तीन दिन पहले मुरादाबाद पहुंची और युवती को बरामद कर लिया। पुलिस कपिल को भी अपने साथ ले गई है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की पुलिस से संपर्क कर कपिल और युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Gang sold a girl from Madhya Pradesh in Brass Colony Avnish Yadav opened a cowshed six years ago
मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

रैकेट गिरोह के चंगुल से बाजपुर की महिला को कराया मुक्त
कांशीराम नगर में रैकेट चलाने वाले गिरोह के चंगुल से पुलिस ने बाजपुर की एक महिला को बरामद किया है। इस महिला को आरोपी विजय ठाकुर रेलवे स्टेशन से काम दिलाने का झांसा देकर कांशीराम नगर ले गया था और बंधक बना लिया था। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना देकर बुला लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।

Gang sold a girl from Madhya Pradesh in Brass Colony Avnish Yadav opened a cowshed six years ago
मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि उत्तराखंड के बाजपुर निवासी 30 वर्षीय महिला तीन माह पहले घर से नाराज होकर निकल गई थी। वह ट्रेन में बैठकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। ट्रेन से उतरकर रेलवे स्टेशन से बाहर गई थी। इसी दौरान वहां विजय ठाकुर महिला को मिल गया। महिला को परेशान देखकर विजय ने बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ने उसे काम दिलाने का झांसा दिया।

Gang sold a girl from Madhya Pradesh in Brass Colony Avnish Yadav opened a cowshed six years ago
मुठभेड़ में घायल सिपाही - फोटो : संवाद

इसके बाद कांशीराम नगर में गोशाला में ले गया। यहां आरोपी ने उसे पिंकी के पास रख दिया था। कुछ दिन गोशाला में ही महिला से काम कराया गया। इसके बाद आरोपी उसे अपने कमरे पर ले गया था। जहां उसे बंधक बना लिया गया। आरोपी उसे घर से बाहर नहीं जाने देता था। पुलिस विजय ठाकुर की तलाश में उसके कमरे पर पहुंची तो महिला बंधक मिली। उसने पूछताछ में आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजन भी मुरादाबाद बुला लिए। पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।

Gang sold a girl from Madhya Pradesh in Brass Colony Avnish Yadav opened a cowshed six years ago
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : संवाद

छह साल पहले अवनीश यादव ने खोली गोशाला, पिंकी कर रही संचालित
पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार रात गिरफ्तार अवनीश यादव अमरोहा के केशोपुर का निवासी है जबकि विजय ठाकुर बदायूं जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र ललुवा नगला का रहने वाला है। अवनीश ने छह साल पहले कांशीराम नगर में करीब 700 गज का प्लाॅट किराये पर लिया और उसने में गोशाला खोल ली थी। गोशाला का संचालन पिंकी करती थी। गोशाला में 18 गाय हैं।

Gang sold a girl from Madhya Pradesh in Brass Colony Avnish Yadav opened a cowshed six years ago
मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

जेल भेजे गए आरोपी विजय और अवनीश
लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उनसे देह व्यापार कराने वाले विजय ठाकुर और अवनीश यादव को पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। शुक्रवार की रात दोनों को हर्बल पार्क के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। मझोला के कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में रैकेट चलाने वाली पिंकी और उसके सहयोगी तीन लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार करा रहे थे। इस मामले में पुलिस पिंकी और सचिन की तलाश में जुटी है।

Gang sold a girl from Madhya Pradesh in Brass Colony Avnish Yadav opened a cowshed six years ago
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : संवाद
दस साल से देह व्यापार में लिप्त सचिन और पिंकी
पुलिस की गिरफ्त में आए विजय और अवनीश ने पूछताछ में बताया कि सचिन और पिंकी उनके संपर्क में छह साल से हैं। पिंकी और सचिन दस साल से देह व्यापार के धंधे में हैं। सचिन लड़कियों को रेलवे स्टेशन से लाकर पिंकी के सौंप देता था और पिंकी उनसे देह व्यापार कराती थी। पिंकी, सचिन और विजय फैक्टरी में काम करते थे। इसी दौरान इनकी मुलाकात हो गई थी। पिंकी छह साल पहले अवनीश के संपर्क में आई और उसकी गोशाला में काम करने लगी थी। इसके बाद सचिन, विजय भी गोशाला में ही रहने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed